Logo
Anant Singh released from jail: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। AK-47 मामले में गिरफ्तार बाहुबली विधायक को कोर्ट ने बरी कर दिया है।

Former Mokama MLA Anant Singh released from jail: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। AK-47 मामले में गिरफ्तार बाहुबली विधायक को कोर्ट ने बरी कर दिया है। यह मामला काफी समय से चर्चा में रहा और इसने बिहार की राजनीति में भी हलचल मचाई थी। अनंत सिंह, जिन्हें बिहार में 'छोटे सरकार' के नाम से भी जाना जाता है, को अब जल्द ही जेल से रिहाई मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि कागजी कार्रवाई पूरी होते ही अनंत सिंह आज या कल जेल से रिहा हो सकते हैं।

अनंत सिंह ने हमेशा से ही इस मामले को साजिश करार दिया था। अनंत सिंह पर आरोप था कि उनके घर से AK-47 और ग्रेनेड बरामद हुए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अदालत में उनके वकील ने इस मामले में पेश किए गए सबूतों को कमजोर बताया और अंततः अनंत सिंह को बरी कर दिया गया। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में अनंत सिंह को बरी किया।

समर्थकों में खुशी की लहर
अनंत सिंह की रिहाई के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ने की संभावना है। उनके घर के बाहर समर्थकों की भीड़ इकट्ठा हो सकती है, जो अपनी खुशी का इजहार करेंगे। इसके साथ ही, यह देखना दिलचस्प होगा कि अनंत सिंह की राजनीति में वापसी किस रूप में होती है, और उनका आगे का सफर कैसा रहता है।

2019 से जेल में बंद हैं अनंत सिंह
बता दें, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह 25 अगस्त 2019 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। इस मामले में पूर्व विधायक और उनके केयर टेकर पर 15 अक्टूबर 2020 में आरोप गठित किया गया था। उस समय इस मामले में कोर्ट में 13 गवाह पेश किए गए थे। बचाव पक्ष की तरफ से 34 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे। सभी पक्षों को सुनने और सबूतों की जांच करने के बाद कोर्ट ने अनंत सिंह को दोषी माने हुए 10 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्हें विधायकी का पद छोड़ना पड़ा था।

5379487