संजय झा बनाए गए JDU के कार्यकारी अध्यक्ष: पार्टी प्रमुख बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार के लिए मांगा स्पेशल राज्य का दर्जा

JDU Delhi Meeting Update: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में हुई। इसमें पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार ने संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया। इससे पहले सभी सदस्यों ने संगठन से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया। जिसमें कहा गया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी अपनी आस्था जताएगी। साथ ही 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने का संकल्प पारित किया।
#WATCH दिल्ली: JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद JDU प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा, "..उन्होंने(CM नीतीश कुमार) राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सामने घोषणा की है कि अब वे हमेशा NDA गठबंधन का हिस्सा रहेंगे। बिहार हाईकोर्ट द्वारा रोके गए आरक्षण को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।… pic.twitter.com/fCvKqeAvn2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2024
झारखंड में भी प्रत्याशी उतारेगी जेडीयू
जनता दल यूनाइटेड ने 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ने का फैसला किया है। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार में मंत्रियों को कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि जहां भी मंत्रियों का कार्यक्रम हो, बूथ स्तर पर जानकारी पहुंचे। पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किए जाने का संकल्प लिया गया है।
Janata Dal United leader Sanjay Jha appointed as party national executive president: JDU
(file pic) pic.twitter.com/R3y6uVgJwL
— ANI (@ANI) June 29, 2024
बिहार को विशेष दर्जा, कास्ट सर्वे पर केंद्र से मांग
जनता दल यूनाइटेड ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया। लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत के लिए सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी गई। साथ ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज देने की मांग दोहराई गई। बिहार में कास्ट सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण का दायरा बढ़ाए जाने के फैसले को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सही ठहराते हुए इसे नौवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग केंद्र सरकार से की गई है।
नीतीश कुमार ने 20 साल में किया बड़ा बदलाव: संजय झा
जेडीयू नेता संजय झा ने पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनके प्रति मैं कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। नीतीश कुमार ने 20 साल में बिहार में बड़ा बदलाव लाया है। इनके काम व बातों को लेकर अन्य जगह जाना हमारा उद्देश्य है।
#WATCH दिल्ली: जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, "बहुत बड़ी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे दी है। मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। उन्होंने 20 साल में बिहार में बड़ा बदलाव लाया है। इनके काम को, बात को… pic.twitter.com/EqyPj8Y1aN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2024
जनता दल यूनाइटेड की छह महीने के अंदर यह दूसरी राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक है। पिछली बैठक में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को अध्यक्ष पद से बेदखल कर पार्टी की कमान अपने हाथों में ली थी। इस बार वह किसी करीबी को अध्यक्ष बना सकते हैं। पूर्व मंत्री संजय झा का नाम सबसे आगे है।
वीडियो देखें...
#WATCH | Bihar CM and JD(U) president Nitish Kumar arrives at the party office in Delhi to attend the party's national executive meeting. pic.twitter.com/ffUFfR5BgO
— ANI (@ANI) June 29, 2024
संगठन में फेरबदल की संभावना
सूत्रों की मानें तो जदयू में कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा आज ही संभव है। हालांकि, पार्टी नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। लेकिन, विधानसभा चुनाव के लिहाज से संगठन में फेरबदल की आवश्यकता को वह भी स्वीकार रहे हैं।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे नीतीश
जेडीयू की कार्यकारिणी बैठक कंस्टीट्यूशनल क्लब में सुबह 11.30 बजे शुरू होगी। इससे पहले 10.30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। दिल्ली जाने रवाना होने से पहले बिहार के कई नेताओं ने संगठनात्मक बदलाव के संकेत दिए हैं।
100 से ज्यादा पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे
जदयू की कार्यकारिणी बैठक में मंत्री, सांसद, विधायक भी शामिल होंगे। सीएम नीतीश कुमार एक दिन पहले दिल्ली पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और प्रदेश अध्यक्ष सहित 100 से ज्यादा मेंबर दिल्ली में मौजूद हैं।
तीन बैठक में तीन बड़े बदलाव
जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन बैठक में तीन बड़े बदलाव हुए हैं। दिसंबर 2020 को हुई बैठक में नीतीश कुमार ने पहली बार किसी को पार्टी की कमान सौंपी थी। तब आरसीपी सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे। जुलाई 2021 की बैठक में ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। दिसंबर 2023 की बैठक में ललन सिंह को हटाकर नीतीश कुमार ने पुन: पार्टी की कमान अपने हाथ में ली थी।
नीतीश के नेतृत्व में 2025 में लड़ेंगे चुनाव
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा, 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इस बात की घोषणा न केवल प्रधानमंत्री ने की है, बल्कि भाजपा के पार्टी अध्यक्षों और सदन नेता ने सार्वजनिक तौर पर यह बात कह चुके हैं। नीतीश कुमार एनडीए के नेता हैं और अगला चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS