क्या नीतीश कुमार फिर पलटी मारेंगे?: RJD सुप्रीमो लालू यादव ने दिया खुला ऑफर, राहुल गांधी को PM पद के लिए बताया एकदम फिट

Lalu
X
Lalu Prasad Yadav
Lalu Prasad Yadav on Nitish Kumar: नीतीश ने पिछले महीने आरजेडी से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाई। उन्होंने 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली। तब उन्होंने दावा किया कि वे हमेशा के लिए एनडीए के साथ आ गए हैं। उधर यानी महागठबंधन में कभी नहीं जाएंगे।

Lalu Prasad Yadav on Nitish Kumar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को एएनआई से बातचीत में नीतीश कुमार को एक खुला ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लिए हमेशा हमारे घर के दरवाजे खुले हैं। आएंगे तो देखेंगे। कल (गुरुवार, 15 फरवरी) को मिले थे। बधाई दे दी है। लालू यादव ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को पाला बदलने की आदत है।

दरअसल, नीतीश ने पिछले महीने आरजेडी से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाई। उन्होंने 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली। तब उन्होंने दावा किया कि वे हमेशा के लिए एनडीए के साथ आ गए हैं। उधर यानी महागठबंधन में कभी नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार ने भले ही यह बात कह दी हो, लेकिन उनकी राजनीति को समझने वाले अक्सर यह दावा करते हैं कि वे कभी भी पाला बदल सकते हैं।

राहुल जी पीएम बनेंगे?
क्या कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत के प्रधान मंत्री बन सकते हैं? सवाल के जवाब में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी में देश का प्रधानमंत्री बनने की क्षमता की कमी नहीं है। वे पीएम बनने के लिए फिट हैं। इससे पहले भी लालू यादव ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर राहुल गांधी का समर्थन किया था।

पिछले साल बिहार के पटना में विपक्ष की बैठक के दौरान राजद सुप्रीमो ने राहुल गांधी से शादी करने की बात कहते हुए अपनी इच्छा जाहिर की थी। राजद प्रमुख ने कहा कि राहुल जी अभी भी समय ज्यादा बीता नहीं है, आप शादी कर लीजिए। उन्होंने आगे मजाक करते हुए कहा कि वह कांग्रेस नेता की शादी में बाराती बनना चाहते हैं। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा था कि आपने कह दिया तो हो जाएगा।

लालू यादव ने किसान आंदोलन पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम लोग किसान आंदोलन के साथ हैं। किसानों को पूरा समर्थन है। रोजी और रोजगार खत्म हो गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story