सात समंदर पार से वोट करने पहुंची तेजस्विनी: बिहार के खगड़िया सीट पर किया मतदान; कहा- वोट करना आवश्यक

Bihar Lok Sabha Election: बिहार में तीसरे चरण की 5 सीटों पर मंगलवार(7 मई) को मतदान हो रहा हैं। बिहार की खगड़िया लोकसभा सीट में तेजस्विनी सात समंदर पार यानी इंग्लैंड से वोट करने के लिए अपने गांव पहुंची।;

Update: 2024-05-07 07:58 GMT
Tejaswini reached Khagaria from England to vote
Tejaswini reached Khagaria from England to vote
  • whatsapp icon

Bihar Lok Sabha Election: बिहार में तीसरे चरण की 5 सीटों पर मंगलवार(7 मई) को मतदान हो रहा हैं। बिहार की खगड़िया लोकसभा सीट में एक महिला सात समंदर पार यानी इंग्लैंड से वोट करने के लिए अपने गांव पहुंची। तेजस्विनी ने जमालपुर के मतदान केंद्र में वोट किया। खगड़िया की बेटी तेजस्विनी, पिछले कई सालों से इंग्लैंड से अपने गांव पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करती है।

ये भी पढ़ें: बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग: जानें कहां क्या है माहौल

इंग्लैंड से मतदान करने खगड़िया पहुंची तेजस्विनी
इंग्लैंड में रहने वाली तेजस्विनी अपने वोट के लिए सात समंदर पार से खगड़िया पहुंची हैं। खगड़िया की बेटी तेजस्विनी हर बार के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए इंग्लैंड से खगड़िया आती हैं और वोट देने के बाद वापस लौट जाती हैं। 

इंग्लैंड में करती हैं सकोलॉजिस्ट रिसर्चर की पढ़ाई
खगड़िया जिले के मशहूर डॉक्टर मुरारी पोद्दार की बेटी तेजस्विनी इंग्लैंड में साइकोलॉजिस्ट रिसर्चर की पढ़ाई कर रही हैं। तेजस्विनी ने बताया कि देश में बेहतर सरकार के लिए सरकार ने हमें मतदान का अधिकार दिया है। हर व्यक्ति को चाहिए कि मतदान के दिन मतदान जरूर करे। यह उनका मौलिक अधिकार है और इसी के जरिये वह सरकार चुन भी सकते हैं और बदल भी सकते हैं।

तेजस्विनी ने कहा कि हम अपने वोट का सही इस्तेमाल करेंगे ताकि देश की उन्नति हो और तरक्की की राह पर हम आगे बढ़ सके। एक वोट से काफी बदलाव लाया जा सकता है। मैंने 2019 में भी वोट कास्ट किया है। मैं अपने माता-पिता की प्रेरणा से ही सब कुछ कर रही हूं। 

Similar News