Bihar Lok Sabha Chunav Phase 7 Voting: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। शनिवार 1 जून को बिहार की 8 सीटों आरा, बक्सर, काराकाट, जहानाबाद, पटना साहिब, पाटलिपुत्र,सासाराम और नालंदा में मतदान हुआ। जहां शाम 6 बजे तक बिहार में 50.79%  वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा पाटलिपुत्र में 56.91% तो पटना साहिब में सबसे कम 45% वोटिंग हुई। 8 सीटों पर 12 महिलाएं सहित कुल 134 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।। जिनकी जीत-हार का फैसला 1 करोड़ 62 लाख 4 हजार 594 वोटर्स करेंगे। 

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर 
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव और उपेंद्र कुशवाहा जैसे कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती अपनी पहली जीत के लिए तीसरी बार पाटलिपुत्र से संघर्ष कर रही हैं। भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह पहली बार काराकाट से चुनाव मैदान में हैं। 

शाम 6 बजे तक कितना हुआ मतदान 

लोकसभा सीट वोटिंग
पाटलिपुत्र 58.08%
जहानाबाद  50.23%
काराकाट 54.31%
सासाराम 52.85%
पटना साहिब 44.65%
आरा 48.44%
नालंदा 45.19%
बक्सर 54.57%

5 बजे तक जानें किस सीट पर कितना हुआ मतदान 

लोकसभा सीट वोटिंग
पाटलिपुत्र 56.86%
जहानाबाद  50.23%
काराकाट 49.16%
सासाराम 48.86%
पटना साहिब 43.40%
आरा 46.49%
नालंदा 45.19%
बक्सर 52.29%

मतदान केंद्र में चली गोली
जहानाबाद में मतदान के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जानकारी के मुताबिक दो एक पक्ष की ओर से दो राउंड फायरिंग भी की गई। मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के खजपुरा मतदान केंद्र संख्या 101 पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा लेकिन इस गोलीबारी की घटना में किसी को चोट नहीं आई है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के कई जवान पहुंचे। पुलिसवालों ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। वहीं इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

दोपहर 3 बजे तक जानें किस सीट पर कितना हुआ मतदान 

लोकसभा सीट वोटिंग
पाटलिपुत्र 49.89%
जहानाबाद  43.46%
काराकाट 45.06%
सासाराम 44.80%
पटना साहिब 36.85%
आरा 40.90%
नालंदा 38.49%
बक्सर 45.90%

बक्सर जिले के पिपराढ़ गांव में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार 
बक्सर जिले के पिपराढ़ गांव में मतदान के बहिष्कार की सूचना पाकर डीएम मौके पर बूथ संख्या 308 पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों को समझाया। वहीं डीएम ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया है, लेकिन अभी भी गांव के अधिकतर लोग वोट करने नहीं निकले हैं। इसलिए इसे पूर्णतः वोट बहिष्कार नहीं कहा जा सकता है। ग्राणीण सड़क और सिंचाई के लिए पानी को लेकर मतदान बहिष्कार करने की बात कही है।

दोपहर 1 बजे तक जानें किस सीट पर कितना हुआ मतदान 

लोकसभा सीट वोटिंग
पाटलिपुत्र 40.78%
जहानाबाद  36.66%
काराकाट 39.53%
सासाराम 37.12%
पटना साहिब 29.22%
आरा 33.07%
नालंदा 32.94%
बक्सर 37.79%

राजद नेता तेजस्वी यादव और उनके भाई तेज प्रताप यादव ने बिहार वेटनरी कॉलेज मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।

11 बजे तक जानें किस सीट पर कितना हुआ मतदान 

लोकसभा सीट वोटिंग
पाटलिपुत्र 27.38%
जहानाबाद  27.09%
काराकाट 27.92%
सासाराम 22.09%
पटना साहिब 19.33%
आरा 21.19%
नालंदा 24.30
बक्सर 25.89%

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया मतदान

हमें 4 जून का इंतजार करना चाहिए
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, किस तरह का एग्जिट पोल और किसके एग्जिट पोल पर हमें यकीन करना चाहिए? बहुत सारे एग्जिट पोल हैं। हमें 4 जून का इंतजार करना चाहिए। हमने जो देखा है, उससे हमें भारत के लोगों पर भरोसा है कि 4 जून को INDIA गठबंधन सरकार बनने जा रही है और NDA जल्द ही सत्ता से बाहर होने वाली है।

9 बजे तक जानें किस सीट पर कितना हुआ मतदान 

लोकसभा सीट वोटिंग
पाटलिपुत्र 12.39%
जहानाबाद  12.21%
काराकाट 11.75%
सासाराम 11.18%
पटना साहिब 10.76%
आरा 9.32%
नालंदा 9.17%
बक्सर 8.32% 

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और सारण लोकसभा क्षेत्र से RJD उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने  पटना के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने वोट डाला। 

काराकाट में ईवीएम खराब की शिकायत 
काराकाट लोकसभा सीट के नोखा विधानसभा के अवाडी में 191 मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने की शिकायत है। 

मांझी ने कहा-सभी को वोट डालना चाहिए 
जीतन राम मांझी ने कहा-लोकतंत्र में चुनाव बहुत बड़ा त्योहार है। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मैंने अपने पूरे परिवार के साथ यहां वोट डाला। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। 

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने अपनी पत्नी पल्लवी सिन्हा के साथ मतदान किया

मतदान का बहिष्कार 
जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के सरेया गांव स्थित बूथ नंबर 106 और 107 पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने के कारण वोट बहिष्कार का निर्णय लिया। ग्रामीण वोट नहीं कर रहे हैं। हालांकि प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला लोगों को मतदान करने के लिए समझाने का प्रयास कर रहा है। 

पाटलिपुत्र से बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव मतदान के बीच गाय को चारा खिलाने पहुंचे

 पटना साहिब लोकसभा के खुसरूपुर में मतदान में मतदाताओं की लंबी कतार  

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी और सारण लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य अपना वोट डालने के लिए पटना के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

आरके सिंह और राज्यपाल ने किया मतदान 
पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने पटना साहिब के दीघा विधान सभा के बूथ संख्या 257 पर मतदान किया। राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने वोट डाला। पटना में राजभवन के पास वाले बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।