Nalanda Murder Case: बिहार के नालंदा में हत्या की सनसीखेज वारदात सामने आई है। अपराधियों ने यहां एक व्यक्ति की लोढ़े से सिर कूचलकर और फिर कुदाल से गर्दन काटकर हत्या कर दी है। इतना ही नहीं हत्या के सबूत छिपाने उन्होंने शौचालय में मृतक का शव दफनाकर ऊपर सीमेंटेंट प्लास्टर कर दिया। संदेह होने पुलिस ने दो दिन बाद गड्ढा खुदवाकर शव बरामद किया है। मृतक की पहचान चिकसौरा क्षेत्र के संतोष कुमार के तौर पर हुई है। 

वारदात 17 सितंबर की है। संतोष की पत्नी सुजाता देवी की शिकायत पर हिलसा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर विक्कू से पूछताछ की। तो उसने जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने बुधवार को शव बरामद कर लिया है। 

पुलिस ने बताया कि संतोष नालंदा में डेकोरेशन का काम करता था। 15 सितंबर को बेटे रोहित के साथ विक्कू चौधरी के मरांची गांव गया था। फिर दोनों लोग 13 किमी दूर हिलसा गए। मृतक के बेटे ने बताया कि आरोपी उन्हें अपने मौसी के घर ले गया था। रात में चिकन चावल खिलाने के बाद हत्या कर दी। इसके बाद शौचालय में चार फीट गड्ढा खोदकर दफना दिया। 

यह भी पढ़ें: MP में बड़ी वारदात: ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए बदमाशों ने लूटी बैंक, दो महिलाओं समेत 3 घायल

मृतक के बेटे की भी पिटाई
पुलिस के मुताबिक, वारदात के अगले दिन आरोपी ने मृतक के बेटे की पिटाई भी की थी। पिटाई के बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। घटना हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौत गांव की है। 

सामान हथियान के लिए मर्डर 
मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने डेकोरेशन का सामान हथियाने के लिए मर्डर किया है। यह सामान करीब 3 लाख का है। पुलिस ने सामान भी बरामद कर लिया है। बताया कि दोनों लेनदेन का विवाद था। संतोष ने विक्कू चौधरी से 50 हजार रुपया लिए थे, लेकिन अदा नहीं कर पाया।