Logo
नीतीश कुमार पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री साल 2000 में बने थे। हालांकि बहुमत साबित नहीं कर पाने की वजह से महज सात दिन में ही इस्तीफा देना पड़। जानिए कब-कब बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार।

Nitish Kumar Bihar CM term Timeline: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से पाला बदलने की तैयारी कर चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वही RJD और कांग्रेस के साथ नाता तोड़कर भाजपा के साथ आएंगे। अगर ऐसा होता है तो नीतीश कुमार नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। नीतीश कुमार का बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल का समय काफी दिलचस्प है। नीतीश कुमार कभी सात दिन के लिए मुख्यमंत्री बने, कभी , तीन साल तो कभी साल भर के भीतर ही दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आईए जानते हैं मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार का सफर। 

जानिए कब-कब बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार: 

  1. पहला कार्यकाल (2000): मार्च 2000 में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री चुने गये। सरकार 7 दिनों तक चली और नीतीश ने सदन में बहुमत साबित करने में विफल रहे और इस्तीफा दे दिया। 
  2. दूसरा कार्यकाल (2005-2010): 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अपना कार्यकाल सफलता से पूरा किया। सड़कों का निर्माण करवाने जैसे कार्यों के लिए तारीफ मिली। 
  3. तीसरा कार्यकाल (2010-2014): 2010 में नितीश कुमार ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके चार साल बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए 17 मई 2014 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया गया। 
  4. चौथा कार्यकाल (2015): साल 2015 में जीतन राम मांझी के साथ नितीश कुमार का कलह शुरू हो गया। जीतन राम मांझी के फैसले से नाराज होकर 2015 में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से कमान संभाली और चौथी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया। 
  5. पांचवा कार्यकाल  (2015 - 2017): 2015 के बिहार विधान सभा चुनाव के बाद 22 फरवरी 2015 को नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बने। इस बार  जद (यू), राजद और कांग्रेस वाले महागठबंधन ने चुनाव जीता। तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बनाए गए। हालांकि,  तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद नीतीश कुमार ने  दो साल बाद 26 जुलाई, 2017 इस्तीफा दे दिया। 
  6. छठा कार्यकाल (2017 - 2020): इस्तीफा देने के के बाद नीतीश कुमार ने पाला बदला और एनडीए में शामिल हो गए। कुछ ही घंटों में सत्ता में वापस आ गए और मुख्यमंत्री की गद्दी संभाल ली। सुशील मोदी को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाया गया। 
  7. सांतवा कार्यकाल (2020): नीतीश कुमार ने 2020 में सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस बार नीतीश का गठबंधन एनडीए के साथ थी। चुनाव में नीतीश की पार्टी ने कम सीटें जीतीं फिर भी एनडीए ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। हालांकि, दो साल बाद ही 9 अगस्त, 2022 एनडीए गठबंधन छोड़ महागठबंधन में शामिल हो गए। 
  8. आठवां कार्यकाल (2022 - वर्तमान): 10 अगस्त 2022 को महागठबंधन के नेता के तौर पर आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अब यह अटकलें आ रही है कि 28 जनवरी को नीतीश कुमार एक बार फिर से महागठबंधन छोड़ कर एनडीए में वापसी करेंगे। अगर ऐसा होता है तो नीतीश कुमार नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।
5379487