जेडीयू नेता का कांग्रेस पर पलटवार: केसी त्यागी बाेले- नीतीश के खिलाफ हुई साजिश, कांग्रेस का एक धड़ा इंडिया अलाएंस को हड़पना चाहता है

Nitish Kumar return to NDA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एनडीए में वापसी कर ली। इसके बाद जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के इस पाला बदलने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस ने नीतीश कुमार का अपमान किया और इंडिया गठबंधन को हड़पने की कोशिश की। केसी त्यागी ने मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से नीतीश कुमार पर लगाए गए राजनीतिक अवसरवादिता के आरोप पर पलटवार किया।
कांग्रेस का एक धड़ा इंडिया अलाएंस को हड़पना चाहता है
केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस का एक धड़ा इंडिया अलाएंस के नेतृत्व को हड़पना चाहता था। बीते साल दिसंबर को अशोका होटल के दौरान बैठक से पहले साजिश हुई। इस बैठक में इंडिया अलाएंस का नेतृत्व करने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का सुझाव दिया। त्यागी ने कहा कि मुंबई की बैठक में सबकी सहमति से यह तय हुआ था कि इंडिया गठबंधन बिना किसी का चेहरा सामने किए काम करेगा। त्यागी ने कहा कि केजरीवाल के आवास पर बैठक करके लौटने के बाद ममता बनर्जी ने भी यही बात कही थी।
कांग्रेस अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही
केसी त्यागी ने कहा कि सभी गैर कांग्रेसी क्षेत्रीय पार्टियों ने कांग्रेस के खिलाफ लड़कर राजनीति में अपनी जगह बनाई है। सपा, बसपा आरजेडी, जेडीयू हो या फिर एनसीपी और टीएमसी सब ने कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। बीते दो चुनाव के बाद कांग्रेस के पास नेता प्रतिपक्ष के लायक भी सांसद नहीं थे। यही वजह है कि अब कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को खत्म करना चाहती है।
जानबूझकर सीट शेयरिंग का मुद्दा लंबा खींचा गया
त्यागी ने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर सीट शेयरिंग के मुद्दे को लंबा खींचा। इसके साथ ही जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां पर कांग्रेस किसी भी क्षेत्रीय पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं कर रही है। इन राज्यों में कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़ेगी। हालांकि, जिन राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों ने अपनी जमीन तैयार की है वहां पर कांग्रेस सीट शेयरिंग में ज्यादा हिस्सा मांग रही है। कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टियों को नीचा दिखाकर उनका हक छीनना चाहती है। यही वजह है कि नीतीश कुमार गठबंधन से अलग हो गए।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS