लालू यादव के बयान से सियासी भूचाल : महागठबंधन पर संकट, ममता बनर्जी और नीतीश कुमार को लेकर कह दी यह बात

बिहार के पूर्व CM लालू यादव ने मंगलवार (10 दिसंबर) को इंडिया गठबंधन, नीतीश कुमार और ममता बनर्जी पर बड़ा बयान दिया है। इससे देशभर में सियासी सरगर्मी बढ़ गई।;

Update:2024-12-10 12:23 IST
लालू यादव ने ममता बनर्जी और नीतीश कुमार को लेकर दिया बड़ा बयान, टूट सकता है इंडिया गठबंधन।Lalu Yadav on Mamta Banerjee and Nitish Kumar
  • whatsapp icon

Bihar Politics : बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदलने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu Yadav) ने मंगलवार को इंडिया गठबंधन (India Alliance) और CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर बड़ा बयान दे दिया। उनके इस बयान से देशभर से सियासत तेज हो गई है। लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि महागठबंधन (Mahaagathabandhan) टूट तो नहीं जाएगा। 

लालू यादव ने क्या कहा...

  • दरअसल, लालू यादव पटना में मीडियाकर्मी के सवाल का जवाब देते हुए कहा, इंडिया गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) को करना चाहिए। इस पर कांग्रेस (Congress) की आपत्ति का कोई मतलब नहीं निकलता। 
  • लालू यादव ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा (mahila sanvaad yaatra) पर भी सवाल उठाए हैं। कहा, वह यात्रा करने जा रहे हैं अच्छी बात है, जाने दी जिए। वह सिर्फ नयन सेंकने जा रहे हैं।  
  • लालू यादव (Lalu Yadav) ने बिहार (Bihar) में सत्ता परिवर्तन का भी दावा किया है। कहा, 2025 में हम फिर से सरकार बनाएंगे। 

TMC सांसद बोले-कांग्रेस नेतृत्व में INDIA गठबंधन फेल 
RJD प्रमुख लालू यादव के बयान पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, कांग्रेस के नेतृत्व में INDIA गठबंधन नाकाम हो गया। भाजपा के खिलाफ लड़ाई ठीक से नहीं लड़ पा रहा। ममता बैनर्जी को नेतृत्व देते हैं तो अच्छा होगा। वह देश अग्रणी नेताओं में शामिल हैं। वह जानती हैं कि राजनीतिक लड़ाई कैसी लड़नी है। 

यह भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार?, अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

भाजपा ने किया पलटवार  

  • लालू प्रसाद यादव के बयान पर भाजपा से भी प्रतिक्रिया आई है। गिरिराज सिंह ने उन्हें स्वार्थी बताया। कहा, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं। उनका नेतृत्व स्वीकार कर क्या संदेश देना चाहते हैं। 
  • डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, इंडिया ब्लॉक में अवसरवादी स्वार्थी लोगों की जमात है। जिन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई लूटी और भ्रष्टाचार के जरिए संपत्ति बनाई है। माहौल बनाकर प्रधानमंत्री मोदी को रोकने की कोशिश की, लेकिन जनता ने नकार दिया। अब नए बैनर की तैयारी का खेल शुरू कर रहे हैं। 

Similar News