Logo
PK Jan Suraaj Party in Bihar: राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर बुधवार, 2 अक्टूबर को नई पार्टी लान्च कर रहे हैं। पटना के वेटरनरी कॉलेज परिसर में भव्य कार्यक्रम है। इसमें पार्टी अध्यक्ष और स्टीयरिंग कमेटी भी घोषित की जाएगी।

PK Jan Suraaj Party in Bihar: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार, 2 अक्टूबर को प्रशांत किशोर अपनी नई पार्टी जनसुराज लांच करेंगे। वेटरनरी कॉलेज परिसर में लोग जुटने लगे हैं। दोपहर 2 बजे प्रशांत किशोर पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे। पीके ने 1 करोड़ सदस्यों के साथ पार्टी गठन का दावा किया है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष, 25 सदस्यीय स्टीयरिंग और संविधान भी घोषित किया जाएगा। 

जनसुराज से जुड़े लोगों ने दावा किया कि पटना के वेटरनरी कॉलेज परिसर में 2 लाख कार्यकर्ता पहुंचेंगे। मंच पर 4 हजार और उसके सामने 40 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। सभी जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी मंच पर बैठेंगे। पंचायत और प्रखंड स्तर से भी कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। 

प्रशांत किशोर की रणनीति से जुड़े अहम बिंदु 

  • जन सुराज का एजेंडा 
    बीत कुछ साल में बिहार में कई सियासी बदलाव देखने को मिले हैं। अब जन सुराज इसमें एक नया अध्याय जोड़ने के लिए तैयार है। प्रशांत किशोर की योजना है कि इस पार्टी के जरिए बिहार की राजनीति को नई दिशा दी जाए। हालांकि पीके खुद किसी पद पर नहीं होंगे, लेकिन उनकी रणनीतिक सलाह पार्टी के संचालन में अहम भूमिका निभाएगी। 
  • पहला अध्यक्ष दलित 
    जन सुराज पार्टी का पहला अध्यक्ष अनुसूचित जाति से होगा, जिसका कार्यकाल एक साल का होगा। यह फैसला समाज में समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशांत किशोर के इस ऐलान के बाद बिहार की जनता और राजनीतिक विशेषज्ञों के बीच सुगबुगाहट तेज हो गई है। 
  • स्टीयरिंग कमेटी
    जन सुराज की स्टीयरिंग कमेटी में 25 मेम्बर होंगे। यह मेम्बर पार्टी के हर अहम फैसले में शामिल रहेंगे। यही कमेटी पार्टी का संविधान तैयार करने में सबसे अहम भूमिका निभाएगी। इस कमेटी के गठन के साथ ही पार्टी का विधिवत संचालन शुरू हो जाएगा।
  • प्रशांत किशोर की भूमिका  
    प्रशांत किशोर की इस पार्टी में कोई आधिकारिक भूमिका नहीं होगी, लेकिन वह पर्दे के पीछे से रणनीतिक सलाह देते रहेंगे। इस बीच प्रशांत किशोर की पदयात्रा भी जारी रहेगी। इस पदयात्रा के जरिए प्रशांत किशोर सीधे जनता से संवाद करेंगे। जनता के मुद्दों को समझेंगे। 

यह भी पढ़ें: बिहार पॉलिटिक्स पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा: कहा-खत्म हो जाएगी नीतीश की पार्टी, नरेंद्र मोदी अब कमजोर PM

  • बिहार की राजनीति में असर 
    बिहार की राजनीति में पिछले कुछ वर्षों में कई नए दल बने और टूटे हैं। जन सुराज पार्टी अब इन पुराने प्रयोगों से हटकर एक नई दिशा देने का दावा कर रही है। प्रशांत किशोर का कहना है कि उनकी पार्टी बिहार की राजनीति को जिम्मेदार बनाएगी और यह प्रदेश के विकास के लिए जरूरी कदम उठाएगी।
5379487