Bihar News: महिला ने पहले 3 बच्चों को फांसी लगाकर मारा, फिर खुद किया सुसाइड, चारों की मौत से हड़कंप

Bihar News
X
चारों की मौत का कारण जानने पुलिस कर रही जांच।
बिहार के पूर्णिया में सनसनीखेज घटना हो गई। बुधवार (6 नवंबर) को मां और 3 बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया। चारों के शव फंदे पर लटके मिले हैं।

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में सनसनीखेज घटना हो गई। बुधवार (6 नवंबर) को मां और 3 बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया। चारों के शव फंदे पर लटके मिले हैं। घटना बैसा प्रखंड के रौटा थाना क्षेत्र के किलपाड़ा गांव की है। चारों की मौत के पीछे का कारण जानने पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इनकी हुई मौत
किलपाड़ा गांव निवासी बबीता देवी (32), बेटी रिया (8) और 2 बेटे सूरज (5), सुजीत (3) के शव मिले हैं। बबीता का पति रवि शर्मा (35) घर लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी देर बाद भी कमरे से हलचल न आने पर रवि ने लोहे की रॉड से गेट का ताला तोड़ा। देखा तो चारों के शव फंदे पर लटकेहैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पूरी जांच के बाद ही खुलेगा राज
सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। पति रवि शर्मा और परिजनों से बातचीत करने पर पता चला कि महिला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। इसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही कुछ भी कहा जा सकेगा।

पहले बच्चों को लगाई फांसी, फिर खुद दी जान
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि 10 साल पहले महिला की शादी रवि शर्मा से हुई थी। बुधवार को पति मंदिर गया था, इसी बीच महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ मिलकर खुदकुशी कर ली। महिला ने उसने तीनों बच्चों को फांसी लगाई। इसके बाद खुद फंदे से झूल गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story