Bhagalpur Crime News: भागलपुर में अवैध संबंध के शक में पूरा परिवार खत्म हो गया। एक शख्स ने 13 अगस्त को कॉन्स्टेबल पत्नी, दो बच्चों और अपनी मां की दर्दनाक हत्या की। चारों को मौत के घाट उतारने के बाद कॉन्स्टेबल के पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में एक ही परिवार में पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में पति पंकज ने चार लोगों की हत्या की बात कबूल की है। 

जानें पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, बक्सर निवासी कॉन्स्टेबल नीतू कुमारी ने आरा के रहने वाले पंकज से प्रेम विवाद किया था। दोनों पहले एक मॉल में साथ काम करते थे। नीतू ने कुछ साल पहले सिपाही परीक्षा पास की। पंकज को नीतू के अवैध संबंध का शक था। इसे लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होने लगा। मंगलवार को पंकज ने नीतू और अपने दोनों बच्चों और नीतू की सास की हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। 

दरवाजे तोड़कर निकाले शव
सुबह दूध देने के लिए दूध वाला आया तब दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। घर में 5 लोगों के शव मिले। सूचना पर पुलिस पहुंची और एक सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में पति पंकज ने पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाया है। नोट में पंकज ने चार लोगों की हत्या की बात कबूल की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिवार के परिजनों को सूचना दे दी गई है।