Bihar Weather Updates: बिहार में गुरुवार (10 अप्रैल) दोपहर अचानक तेज बाारिश के साथ चले आंधी-तूफ़ान ने बड़ी तबाही मचाई है। नालंदा के नगवान गांव में देवी मंदिर पर पीपल का विशाल पेड़ गिर जाने से 7 श्रद्धाुलओं की मौत हो गई। जबकि, बड़ी संख्या में महिलाएं-बच्चे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी पहुंच गई हैं।
नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र स्थित नगवां देवी मंदिर में पेड़ गिरने से एक गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पहचान सरिलचक गांव निवासी राकेश कुमार के रूप की है। अन्य लोगों की शिनाख्त कराए जाने प्रयास जारी है।
मुआवजे का ऐलान
बिहार शरीफ के एसडीओ काजले वैभव नितिन ने बताया कि इस दुखद घटना में 6 लोगों की मौत हुई है। एक बच्चा दूसरी घटना में मरा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। शासन की ओर से मुआवजा दिया जा रहा है। जो लोग घायल हुए हैं, उनका इलाज कराया जा रहा है। प्रशासनिक प्रावधानों के अनुसार, उन्हें भी मुआवजा दिया जाएगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आपदा प्रभावित लोगों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
दुर्गापुर में 10 वर्षीय बच्चे की मौत
नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र स्थित दुर्गापुर में भी एक घटना हुई है। यहां भी पेड़ गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। नगवां गांव देवी मंदिर पर पीपल का पेड़ गिरने से उसकी दीवार ढह गई, जिसके नीचे गार्ड सहित 5 लोग दब गए। सभी की मौत हो गई है।