Bihar News: कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सीएम नीतीश के खिलाफ की नारेबाजी

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित कई बरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में गौशाला चौक से मुर्गिया चक तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।;

Update:2024-07-25 19:22 IST
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।Congress protest
  • whatsapp icon

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित कई बरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में गौशाला चौक से मुर्गिया चक तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डुमरा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष हैदर अंसारी भी मौजूद रहे। पटना में विधानसभा घेराव के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी सहित सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों पर पुलिसिया बर्बरता और लाठीचार्ज के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया। 

बिहार पुलिस की बर्बरता के विरोध में गौशाला चौक से मुर्गिया चक तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने नीतीश कुमार शर्म करो, पुलिसिया बर्बरता बंद करो, लोकतंत्र को शर्मसार करना बंद करो आदि नारा लगा रहे थे। 

नौजवानों पर बरसाए जा रहे लाठी डंडे 
प्रदर्शन में शामिल प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज ने विरोध जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में पुलिस के बल पर अपनी कुर्सी बचाने में जुटे हुए हैं। बेरोजगारी, पेपर लीक, अग्निवीर, भ्रष्टाचार, बेलगाम अपराध जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सवाल उठाने वाले नौजवानों पर लाठी डंडे बरसाए जा रहे हैं। सुशासन के नाम पर पूरी सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। 

कांग्रेस कार्यकर्ता बब्बर शेर: मो. शम्स शाहनवाज
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसिया दमन का सहारा लेकर कांग्रेस नेताओं पर लाठियां बरसाई गई, जो निंदनीय है। कांग्रेस कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं, वो पुलिस की बर्बरता और लाठियों से डरने वाले नहीं। युवाओं को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। 

प्रदर्शन में ये नेता रहे शामिल
प्रदर्शन में विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अख्तर रजा खान, युवा सचिव  रंजीत कुमार, मो. नौशाद, राजीव कुशवाहा, सुनील राम, मो. फारूक, नरेश राम, जिगर अंसारी, तबरेज अंसारी, मनीष चौधरी, देवेंद्र राम, लड्डू पासवान, संजीत पासवान, विक्की पासवान आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

Similar News