पटना। बिहार के पूर्णिया में अवैध संबंधाें को लेकर युवक की दर्दनाक हत्या का मामले सामने आया है। युवक का मालिक की पत्नी के साथ अफेयर था। यह बात मालिक को पता चल गई। गुस्से में आकर मालिक ने नौकर का सिर बेरहमी से काटकर जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने खोज-बीन के बाद युवक का सिर बरामद कर लिया है। हालांकि, धड़ का पता नहीं चल सका है। पुलिस युवक के धड़ की तलाश कर रही है।  

मालिक कालीचरण और अन्य आरोपी फरार 
जानकारी के मुताबिक, कटे हुए सिर से मृतक की पहचान हुई है। मृतक का नाम जोगेश्वर शर्मा(35) है। वह जोगेश्वर बायसी थाना क्षेत्र के मीनापुर पंचायत के वार्ड 17 डुमराह टोला के फूलभाषा गांव का रहने वाला था। जोगेश्वर की 12 साल पहले शादी हुई थी। वह चार बच्चों का पिता था। मृतक का अपने मालिक कालीचरण की पत्नी से अवैध संबंध था। इस बात से कालीचरण नाराज था। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस से कहा कि अवैध संबंधों के कारण कालीचरण ने जोगेश्वर की हत्या की है। शव मिलने के बाद से कालीचरण और हत्या के अन्य आरोपी फरार हैं। 

 पुलिस धड़ का पता चलाने में जुटी है
मृतक का सिर उसके घर से 300 मीटर दूर स्थित एक नदी के किनारे मक्के के खेत में मिला। सिर को जमीन में गाड़ दिया गया था। बायसी पुलिस और फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड की मदद से धड़ की तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस धड़ का पता लगाने में जुटी है। 

पहले भी हो चुका है मालिक और नौकर के बीच विवाद 
मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि मालिक कालीचरण ने ही उसके पति की हत्या की है। मृतक गांव में ही रहता था।  दो साल तक कालीचरण के यहां  ट्रैक्टर ड्राइवर की नौकरी की। उसने पुलिस को बताया कि कालीचरण से उसके पति की गहरी दुश्मनी थी। इसे लेकर कई बार पंचायत भी बैठी। इसके बाद मालिक ने उसने पति को जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में गौमी के पति ने काम छोड़ दिया था और सूरत जाकर काम करने लगा था।