Logo
बलौदाबाजार जिले में कांग्रेस पार्षद ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। दरअसल, उसकी पत्नी दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के घर पर रह रही थी।

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में कांग्रेस पार्षद ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। दरअसल, उसकी पत्नी दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के घर पर रह रही थी। उसे वापस लाने के लिए ही वह मुंगेली से सिमगा गया था। वहां पर उसने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। यह  पूरा मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप कुर्रे उर्फ राहुल मुंगेली जिले के वार्ड क्रमांक-14 से कांग्रेस पार्षद हैं। उसकी पत्नी सुकृति कुर्रे को छोड़कर अपने प्रेमी (सरकारी कर्मचारी) नंदकुमार पात्रे के घर पर रहने लगी थी। नंदकुमार पात्रे बलौदाबाजार के चंदेरी गांव में रहता था। वह मुंगेली जिले के जल संसाधन विभाग पथरिया में काम करता था। 

letter
घटनास्थल की तस्वीर 

आधी रात को किया परिवार पर हमला 

कांग्रेस पार्षद मां, भाई समेत 10-15 लोगों के साथ उसके प्रेमी के घर पहुंचा। वे सभी रात करीब 11 बजे नंदकुमार पात्रे के घर का दीवार फांदकर अंदर घुसे और उनके ही आंगन में रखे लाठी-डंडे से प्रेमी और परिवार पर हमला कर दिया। 

सिर पर गंभीर चोट आने से हुई मौत 

हमले में नंदकुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई। उसे तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गाया जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं घयल अनिता पात्रे और गोवर्धन पात्रे को रायपुर रिफर किया गया है। वहां उनका इलाज जारी है। 

अवैध संबंध के चलते गुस्साए पति ने वारदात को दिया अंजाम 

एसडीओपी आशीष अरोरा ने कहा कि, यह पूरा मामला अवैध संबंध का है। मृतक नंदकुमार पात्रे का एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध था। पुलिस ने इस घटना में शामिल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा होगा। 

jindal steel Haryana Ad hbm ad
5379487