रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साय दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, सरकार गठन के बाद पहली बार दिल्ली जाना हुआ। प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात हुई। भेंट के दौरान प्रदेश से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा हुई। केंद्र के सहयोग से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए काम करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई और पार्टी की आगे की गतिविधियों पर चर्चा की गई है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

2024 में बनेगी बीजेपी की सरकार 

लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई है। आज पूरा देश मोदी जी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जनता मोदी जी के साथ जुड़कर काम कर रही है और मैं कह सकता हूं कि, निश्चित रूप से 2024 में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें जीतेंगे। विधानसभा की तरह लोकसभा चुनाव में भी युवाओं को मौका देने के सवाल पर श्री साय ने कहा कि, बीजेपी युवाओं को आगे बढ़ने का काम करती है। निश्चित रूप से आने वाले समय में भाजपा जीतने वाले योग्य और अच्छे उम्मीदवार जनता को देगी। ताकि हम छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें जीत सकें। 

खिलाफ काम करना और बोलना कांग्रेस की आदत 

सचिन पायलेट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर श्री साव ने कहा कि, यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। किसे बनाएं और किसे हटाएं यह कांग्रेस समझ नहीं पा रही है। आज जो कांग्रेस के हालात हैं और कांग्रेस जिस दिशा में आगे बढ़ रही है उससे वह जनता से बहुत दूर जा चुकी है। कांग्रेस आज मोदी जी का विरोध करने के चक्कर में देश के खिलाफ काम करना और देश के खिलाफ बोलना यह कांग्रेस की आदत बन गई है। देश की जनता ऐसे राजनीतिक दल को और ऐसे नेता को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। 

जल्द ही होगा मंत्रियों के विभाग का आवंटन 

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर डिप्टी सीएम ने कहा कि, मंत्रिमंडल का गठन करना और विभाग निर्धारित करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। जल्द ही मंत्रियों के विभाग का आवंटन हो जाएगा। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों को मिले टारगेट पर कहा कि, विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत मिली है। जनता की इच्छा की पूर्ति के लिए ताकत से काम करेंगे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए श्री साव ने आगे कहा कि, मोदी विरोध के उत्साह में देश का विरोध करने में विपक्षी दल नहीं चूक रहे। विपक्ष देश के हितों को विपरीत काम कर रहा है। लोकसभा चुनाव में जनता कड़ा सबक सिखाने वाली है।