रायपुर। अयोध्या में आज भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इसे लेकर पूरा देश राममय है। ऐसे में श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी जश्न और उत्साह का माहौल है। रायपुर के दूधाधारी मंदिर में भगवान राम का स्वर्ण श्रृंगार किया गया। कई मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा का LIVE टेलीकास्ट दिखाया जा रहा है।

रोशनी से जगमगाया कौशल्या धाम

प्रदेश के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में विशेष साज सज्जा की गई है। सीएम साय ने शिवरीनारायण स्थित नर नारायण मंदिर में पूजा की। गुढ़ियारी में 31 फीट ऊंची की प्रतिमा स्थापित होगी। वहीं राजनांदगांव में 5 लाख तो अंबिकापुर में 1 लाख दीप जलेंगे। इससे पहले देर शाम जगदलपुर का दलपत सागर 3 लाख दीपों से रोशन किया गया।

माता कौशल्या मंदिर में लेजर शो का आयोजन

पूरा शहर में दिखी भगवान राम की तस्वीर 

भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की मौके पर पूरा पलारी भगवा ध्वज और भगवान राम के तस्वीरों से पटा रहा। सबसे पहले सुबह 6 बजे पूरे नगर में राम भजनों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई और युवाओं ने भगवा ध्वज के साथ मोटरसाइकिल रैली भी निकाली। उसके बाद नगर के विभिन्न मंदिरों एवं घरों में भगवान राम के हवन पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान होते रहे पूरे नगर में दिनभर जगह-जगह भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था जो कि देर रात तक चला रहा इसके अलावा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के द्वारा प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया गया था।

राम भजन और कीर्तन का आयोजन 

इसको लेकर भी नगर वासी खासे उत्साहित थे सबसे प्रमुख आकर्षण का केंद्र शाम 5 बजे के बाद रहा। पूरे नगर के हर घरों के दरवाजों में और मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर भगवान राम का स्वागत किया गया। जिससे पूरा पलारी मिनी अयोध्या बन गया था प्रशासन के द्वारा भी सिद्धेश्वर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें रामायण की 10 टोलियो ने राम भजन एवम कीर्तन के साथ भक्तों का मनोरंजन किया।