Logo
सुकमा एसपी किरण चव्हाण के मुताबिक साढ़े चार घण्टे तक चली मुठभेड़ में जवानों ने पहली बार एंटी लैंड माइन व्हीकल के जरिए नक्सलियों को खदेड़ा। 

गणेश मिश्रा-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में टेकलगुड़ेम में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए हैं और 15 जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ को लेकर सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि, सुरक्षाबलों की टीम हिड़मा के पूवर्ती में पहुंच चुकी है। इस मुठभेड़ में नक्सली लीडर देवा समेत 300 से ज्यादा नक्सलियों ने जवानों को घेरा था।

एसपी किरण चव्हाण ने आगे कहा कि, टेकुलगुडम में कैम्प स्थापित करने निकले सीआरपीएफ, कोबरा, एसटीएफ, डीआरजी के जवानों को गांव से महज डेढ़ किमी दूर नक्सलियों ने घेर लिया था। साढ़े चार घण्टे तक चली मुठभेड़ में पहली बार एंटी लैंड माइन व्हीकल के जरिए जवानों ने नक्सलियों को खदेड़ने में कामयाबी पाई। उन्होंने आगे कहा कि, नक्सलियों ने स्नाइपर और यूबीजीएल से लैस होकर आस-पास के गावों की महिलाओं को आगे कर एम्बुश लगाया था। नक्सली जवानों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई थी। 

2021 जैसी वारदात के फ़िराक में थे नक्सली 

सुकमा एसपी ने किरण चव्हाण ने बताया कि, नक्सली बटालियन के लीडर देवा समेत 300 से ज्यादा नक्सलियों ने जवानों को घेरा था। 2021 में 22 जवानों की शहादत के बाद कल जवानों ने नक्सलियों की सबसे ताकतवर टुकड़ी को खदेड़ने में कामयाबी पाई है। खेतों में अब भी नक्सलियों द्वारा दागे दर्जनों बीजीएल पड़े हैं, जो फटे नहीं हैं।

5379487