रायपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ी घोषणा की है. नवा रायपुर अटल नगर के सभी चौक पर भगवान राम के भजन और भक्ति गीत प्रसारण के निर्देश अटल नगर प्राधिकरण को दिये हैं। उन्होंने आम जनता की सुविधा और आस्था को ध्यान में रखते हुए 22 जनवरी को होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए नया रायपुर में LED स्क्रीन पर भी LIVE दिखाए जाने के लिए सीईओ को निर्देशित किया है।

उल्लेखनीय है कि, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर नया रायपुर के 20 चौक  चौराहों पर आम जानता की सुविधा के लिए LED टीवी और स्पीकर लगाने के लिए आदेशित किया है। इसके अतिरिक्त 7 जगहों पर बड़े साइज के LED स्क्रीन भी इनस्टॉल किए गए हैं। मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इससे नया रायपुर के लोगों को अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम से जुड़ने का एक और आसान रास्ता मिलेगा।

बनाई जायेगी विश्व की सबसे बड़ी रंगोली 

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर राजधानी रायपुर में तीन बड़े रिकॉर्ड बनेंगे। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भगवन राम की विश्व की विश्व की सबसे धान से सबसे बड़ी रंगोली तैयार की जाएगी। प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य वादी संघ के सारे सदस्यों के सहयोग से रंगोली का निर्माण किया जायेगा। दूसरा विश्व के सबसे लंबे रामनवमी गमछे का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया जायेगा। 

501 बच्चे निकालेंगे भव्य शोभायात्रा 

तीसरे वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात करें तो भगवान राम की वेशभूषा में 501 बच्चे शोभायात्रा निकाल वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। इसके लिए 15 ट्रेलर को सजाया जाएगा जिसमें बच्चे श्री राम की वेशभूषा में झांकी निकालेंगे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख चौक और GE रोड से गुजरेगी। सभी बच्चे 501 बार जय श्री राम का पाठ करेंगे और राम मंदिर में भव्य आयोजन होगा। साथ ही भगवन राम प्रस्तुति का पाठ महाआरती और अतिशबाज़ी की जाएगी। भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के आयोजन में डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री रामविचार नेताम, समेत कई बीजेपी पदाधिकारीं शामिल होंगे।