Kiran Singh Dev appointed as BJP Chhattisgarh State President: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। अब तक प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल रहे अरुण साव की जगह किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। किरण सिंहदेव बस्तर के जगदलपुर से विधायक हैं। अरुण साव को राज्य में भाजपा सरकार बनने पर उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। 

तो क्या अब बदले जाएंगे महामंत्री?
छत्तीसगढ़ में अरुण साव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उन्हें सरकार बनने पर उप मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद से चर्चा थी कि संगठन में फेरबदल होगा। लेकिन इतनी जल्दी हो जाएगा, शायद यह किसी ने नहीं सोचा था। अब चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष के बाद महामंत्री का चेहरा भी बदला जाएगा। 

जगदलपुर से चुनाव जीते किरण
किरण सिंहदेव जगदलपुर से चुनाव जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल को हराया। इससे पहले वे जगदलपुर के ही महापौर भी रहे हैं। पेशे से वकील हैं। उन्होंने जनता युवा मोर्चा से राजनीति से शुरुआत की थी।

प्रोफाइल 

नाम: किरण सिंह देव
उम्र: 52 साल
शिक्षा: बीएससी, एलएलबी

किरण सिंहदेव दो बार बीजेपी के प्रदेश महामंत्री रहे। इसके अलावा बिलासपुर संभाग प्रभारी भी रहे। माना जाता है कि उनकी संगठन पर काफी पकड़ है। वे बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में काम करने का अनुभव है।