कोरिया- छत्तीसगढ़ के कोरिया में चावल की चोरी को लेकर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अब भी फरार चल रहा है। खास बात यह है कि, चावल चोरी करने वालों में समिति के ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पति है। कुछ दिन पहले समिति के अध्यक्ष ने इस मामले में झूठी शिकायत दर्ज करवाई, यानी खुद चोरी करके चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। 

उल्लेखनीय है कि, 5 फरवरी को सहकारी समिति चेरवापारा के अध्यक्ष ने समिति के उचित मूल्य की दुकान से 150 क्विंटल चावल, 1 क्विंटल 50 किलो शक्कर के चोरी होने की शिकायत कोरिया जिले के चरचा थाने में लिखवाई थी। उस वक्त कहा गया था कि, आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की है। लेकिन बाद में पता चला कि, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पति ने इस कारनामे को अंजाम दिया है। 

एसपी सूरज सिंह ने गिरफ्तारी के दिए निर्देश

इस मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सूरज सिंह परिहार ने आरोपियों को गिरफ्तारी के निर्देश दे दिए। जांच के दौरान पता चला कि, उस समिति के उपाध्यक्ष का पति राजेश कुरे जो POS मशीन चलाता था। वो जून 2022 से उचित मूल्य के दुकान का राशन हर महीने 10 या 15 क्वीन्टल करके गांव के छोटे व्यापारियों को बिक्री कर देता था। लेकिन दुकान के हितग्राहियों को फर्जी तरीके से एक महीने बाद उनका राशन भुगतान करता था। 2022 से शुरू हुआ ये खेल जनवरी 2024 तक पहुंच गया। लेकिन किसी का इस तरफ ध्यान नहीं गया। 

उपाध्यक्ष के पति राजेश कुर्रे ने रचा षड़यंत्र

अध्यक्ष उमाशंकर सिंह और समिति के उपाध्यक्ष के पति राजेश कुर्रे ने षड़यंत्र रचकर खुद दुकान में लगे ताले को तोड़कर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि अध्यक्ष उमाशंकर को धारा 409 और 120 B के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही चावल खरीदने वाले आरोपी राम गुलाब साहू को भी गिरफ्तार किया गया है। लेकिन समिति के उपाध्यक्ष का पति राजेश कुरें अभी भी फरार है।