धमतरी- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में डैम में डूबने से 2 मासूम बच्चियों की मौत हो गई है। दोनों पिपरछेड़ी गांव के डैम में नहाने के लिए गई थीं। नहाते समय गहरे पानी में डूबने से इन दोनों की मौत हो गई है। दरअसल, दोनों मृतक लड़कियां गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए अपने बुआ के घर आयी थीं। लेकिन इसी बीच डैम में नहाने के दौरान इनकी जान चली गई है। यह पूरा मामला अर्जुनी थाना इलाके के पिपरछेड़ी गांव का है। 

बता दें बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय मार्ग में इसी तरह का हादसा हुआ है। यहां पर नदी में नहाने गए दो डॉक्टरों में से एक लापता बताया जा रहा है। बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय मार्ग में स्थित हसदेव नदी में नहाने के दौरान एक डॉक्टर डूब गया है और दूसरे ने किसी तरह से अपनी जान बचाई है। 

दोनों ने सिम्स में की है पढ़ाई 

डॉ. सिद्धार्थ और डॉ. ऋषभ अग्रवाल ने सिम्स में पढ़ाई की थी। दोनों रविवार को मैनपाट गए हुए थे। इसके बाद वापस बिलासपुर के लिए आ रहे थे। लेकिन इसी बीच हसदेव नदी में नहाने के लिए निकल गए। इस दौरान एक डॉक्टर नदी में ही डूब गया है।