25 किलो का IED बरामद : विस्फोट से हुआ कैसा धमाका, देखिए VIDEO, कोयलीबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने IED को डिफ्यूज़ करते हुए नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। गश्त के दौरान सीआरपीएफ 196 बटालियन के जवानों ने IED बरामद किया। बीडीएस टीम ने उसूर-आवापल्ली मार्ग से 3 किमी की दूरी पर धान मंडी के पास मार्ग में माओवादियों के लगाए गए लगभग 25 किग्रा की IED को नष्ट किया है।
बीजापुर में जवानों ने IED बम को डिफ्यूज़ करते हुए नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। वहीं कांकेर जिले में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ चल रही है। @Bijapur @BijapurDistrict @crpfindia pic.twitter.com/u8eu80BVkN
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 2, 2025
मुठभेड़ में गंगालूर ACM समेत 16 लाख के इनामी नक्सली मारे गए
वहीं बीजापुर के तोड़का इलाके के मुठभेड़ में गंगालूर ACM समेत 16 लाख के इनामी नक्सली की मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में ACM गंगालूर पर शासन ने 5 लाख का इनाम घोषित किया था। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने प्रेस वार्ता लेकर इसकी जानकारी दी है।
इसे भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बड़ी मुठभेड़ : गंगालूर थाना क्षेत्र में जवानों ने मार गिराए 8 नक्सली, शव लेकर लौटे जवान
कोयलीबेड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
इधर, कांकेर जिले में नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानी डोबीर इलाके के जगंल में चल रही है। मुठभेड़ दोपहर 12 बजे से रुक-रुक कर चल रही है। बताया जा रहा है कि, ऑपरेशन पर निकली पार्टी से पुलिस अधिकारियों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। एसएसपी आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS