अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बोलेरो : चालक सहित दो की मौत, घायल महिला अंबिकापुर रेफर

Accident, Bolero collided with tree, two died, one injured, Ambikapur news, chhattisgarh news
X
घटनास्थल की तस्वीर
सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सहित दो की मौत हो गई वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

नौशाद अहमद - सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सहित दो की मौत हो गई वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। यह मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर तीराहे की है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक सहित दो की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वाहन तेज गति से पेड़ से टकराया इस वजह से बोलेरो के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

वाहन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत

वहीं कोरबा में देर रात हुए सड़क हादसे में आरक्षक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, आरक्षक नाइट ड्यूटी के लिए थाना जा रहा था। इस दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। वह बहुत देर तक लहुलुहान होकर सड़क पर पड़ा रहा। 112 की टीम मौके पर पहुंची और अस्तपताल लेकर गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

deceased constable
मृतक आरक्षक
photo of the incident site
घटनास्थल की तस्वीर

नाइट शिफ्ट में जा रहा था थाना

मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक भूपेंद्र कंवर दीपका थाना में पदस्थ था। शुक्रवार को रात वह नाइट शिफ्ट में थाना जा रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। मृतक कटघोरा का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story