महंत के बयान पर बवाल : टीएस सिंहदेव ने बताया उनकी निजी राय, बोले- कांग्रेस में केंद्रीय नेतृत्व लेती है फैसले

Leader of Opposition Charandas Mahant and TS Singhdev
X
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने इसे उनकी निजी राय बताया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में चुनावी नेतृत्व का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करता है, न कि व्यक्तिगत राय के आधार पर होता है। 

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत चुनाव प्रचार के लिए अंबिकापुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि, कांग्रेस आगामी विधानसभा का चुनाव पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ेगी। उनके इस बयान के बाद जमकर सियासी घमासान मच गया था। लेकिन अब टीएस सिंहदेव ने इसे उनकी व्यक्तिगत राय बताया है।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव प्रतिक्रिया देते हुए इसे उनकी निजी राय बताया है। श्री सिंहदेव ने कहा कि, प्रदेश में चुनावी नेतृत्व का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करता है, न कि व्यक्तिगत राय के आधार पर। उन्होंने स्पष्ट किया कि, चरणदास महंत का बयान कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में विश्वास रखती है और चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं करती है। कांग्रेस पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट होकर कार्य कर रही है। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित हैं।

कांग्रेस की सोच को बीजेपी घोषणा पत्र में लाई

पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंह देव ने कहा कि, महतारी वंदन योजना बंद नहीं होगी। महतारी वंदन योजना कांग्रेस की सोच थी, जिसे भाजपा चुनाव में घोषणा पत्र के रूप में ला रही है। कांग्रेस की सोच पर भाजपा देश में योजनाएं बना रही है। एक बार योजना हो गई लागू, किसी की भी सरकार आए वह बंद नहीं होती।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story