वार्षिक मेले में शामिल हुए किरण देव : कोदई माता मंदिर में विधिवत पूजा- अर्चना कर लिया आशीर्वाद, क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर सुनी समस्या

लीलाधर राठी- जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नगरनार के वार्षिक मेला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपनपाल के बीजापुट में कोदई माता मंदिर पहुंच विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि की। साथ ही क्षेत्र की जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना। इस दौरान किरणदेव ने जल्द ही समस्या के निदान का भी आश्वासन दिया।
किरण देव ने क्षेत्रवासियों से की मुलाकात
बीजापुट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुन उसका समाधान किया। वहीं इस दौरान ग्रामीणों ने कोदई माता मंदिर के विकास , सड़क एवं गांव के विकास के संबंध में मांग रखी। किरण देव ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए गांव के विकास के सभी कार्यो को जल्द पूरा करने की बात कही।

पारंपरिक मेले का अपना अलग महत्त्व है - किरण देव
हर साल की तरफ इस साल भी नगरनार में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक किरण देव के पहुंच माता मंदिर पहुंच पूजा अर्चना करते सभी के सुख समृद्धि की माता से कामना की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि, नगरनार के ऐतिहासिक वार्षिक मेला में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। वहीं आज आयोजित वार्षिक मेला का अपना ऐतिहासिक महत्व है। हमारी बस्तर की पहचान संस्कृति ,मेला, मंडई से है। हम आज भी पारंपरिक तरीके से मेला बनाते है जिसका अपना महत्व है।

ये रहे मौजूद
किरण देव ने मेले में आए जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, विजित देव ,सरपंच वासुदेव , पूर्व सरपंच त्रिपती नागेश ,हरि साहू , मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया,गंगाधर पुजारी ,कमलेश बधेल ,मोहन नाईक, राजेश शर्मा,राधे पन्र्दे,रूपेश समरथ उपस्थित रहे।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS