वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन : कॉलेज के प्राध्यापक और अधिकारियों के बीच हुआ मुकाबला 

शा. दु. ब. महिला कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। आखिरी दिन कॉलेज के प्राध्यापक और अधिकारियों के बीच खेल प्रतियोगिता हुई।;

Update:2025-01-19 11:36 IST
कॉलेज की प्राध्यापिकाएंAnnual sports competition, Government D.B. Womens College, Raipur, chhattisgarh news 
  • whatsapp icon

रायपुर। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ किरण गजपाल के निर्देशन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। आखिरी दिन कॉलेज के प्राध्यापक और अधिकारियों के बीच खेल प्रतियोगिता हुई। 

Professors took part in the chair race
प्राध्यापकों ने कुर्सी दौड़ में लिया हिस्सा

खेल प्रतियोगिता में टेबल टेनिस पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान डॉ अजित हुन्डेल और द्वितीय स्थान श्याम बाबू ने हासिल किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान डॉ सीमा खान और द्वितीय स्थान कविता ठाकुर ने हासिल किया। बैडमिंटन महिला वर्ग में प्रथम स्थान कविता ठाकुर और द्वितीय स्थान डॉ रितु मारवाह ने प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान प्रतिभा साहू,  द्वितीय स्थान डॉ रमा सरोजिनी और तृतीय स्थान डॉ प्रकाश कौर सलूजा ने हासिल किया। 

टेबल टेनिस खेलते हुए प्राध्यापक

प्राचार्य भी क्रीड़ा परिसर में रहीं मौजूद 

वहीं 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्रतिभा साहू, द्वितीय स्थान कैरोलीन एक्का और तृतीय स्थान कविता ठाकुर ने प्राप्त किया। रेड ग्रीन रेस में प्रथम स्थान डॉ रितु मारवाह, द्वितीय स्थान डॉ प्रकाश कौर सलूजा और तृतीय स्थान डॉ प्रमिला नागवंशी ने प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता का आनंद लेने के लिए और उत्साहवर्धन के लिए प्राचार्य मैम क्रीड़ा परिसर में मौजूद रहीं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। अंत में क्रीड़ा अधिकारी डॉ कर्मिष्ठ शंभरकर ने आभार प्रदर्शन किया। 
 

Similar News