रायपुर- स्व-सहायता समूह की महिलाएं राजधानी रायपुर घूमकर दिल्ली के लिए रवाना होंगी। इन सभी को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रवाना करेंगे। हर किसी का सपना होता है कि, गांव से निकलकर कभी शहर को देखा जाए और हवाई जहाज तो पिछड़ी जनजाति के लोगों के लिए पूरी जिंदगी ख्वाब बनकर रह जाता है। लेकिन जब कभी बेहतर कार्य करने की वजह से यह सपना पूरा होता है तो जीवन में इससे बढ़ी खुशी नहीं मिल सकती...ऐसा ही कुछ स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ हुआ है। 

बता दें, प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, बिरहोर, पहाड़ी कोरबा, कमार के स्व-सहायता समूह के सदस्यों की 64 महिलाएं आज शाम हवाई जहाज से दिल्ली रवाना हुई हैं। सभी महिलाएं राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी। वहां इन्हें अपने समूह के बनाए गए उपहार भेंट करेंगी। वहीं राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान का भ्रमण करेंगी। 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अपने समूह का संचालन कर अपनी आमदनी को बढ़ावा देकर स्वावलंबी बनने वाली इन महिलाओं को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर हवाई जहाज से दिल्ली ले जाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने उन्हें गिफ्ट के तौर पर बैग, जैकेट और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का डिब्बा दिया है। 

स्वावलंबी बनाने की दिशा में किया कार्य- विजय शर्मा 

उप मुख्यमंत्री से विजय शर्मा ने कहा कि, विशेष पिछड़ी जनजाति की 64 दीदियां राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने हवाई जहाज से जा रही है। ये महिलाएं राष्ट्रपति से मिलकर अपने समूहों के उत्पाद राष्ट्रपति को देंगी। छत्तीसगढ़ शासन ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उनको स्वावलंबी बनाने की दिशा में महिलाओं को अलग-अलग जगह पर मंच दिया जा रहा है।