गुरूर भाजपा में बगावत : कांग्रेस के समर्थन से भाजपा की बागी सुनीता साहू बनी जनपद अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष ने कहा होगी कार्यवाही 

भाजपा से बगावत कर कांग्रेस सदस्यों के समर्थन से जनपद अध्यक्ष बनी सुनीता साहू पर अब चलेगा भाजपा का अनुशासन डंडा। जिला अध्यक्ष ने कहा- वो अध्यक्ष भाजपा की नहीं।  ;

By :  Ck Shukla
Update:2025-03-06 20:04 IST
BJP district president Sunita SahuBalod, Congress, BJP district president Sunita Sahu
  • whatsapp icon

राहुल भूतड़ा- बालोद। बालोद जिले के गुरुर जनपद पंचायत में अध्यक्ष चुनाव में भाजपा में हुए बगावत की आग रायपुर प्रदेश कार्यालय तक पहुच गई है। जहां अब भाजपा इस मामले में अनुशासन का डंडा चलाने वाली है। 

मामले में आपको बता दें कि, गुरुर जनपद पंचायत में 21 सदस्य हैं। जिसमे 18 भाजपा और 3 कांग्रेस के सदस्य चुनाव जीत कर आये। जहां भाजपा को अपना अध्यक्ष बनाने के लिए पूर्ण बहुमत थी। भाजपा ने शुभद्रा साहू को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाकर अध्यक्ष पद पर चुनाव में उतारा, वहीं भाजपा की ही सुनीता साहू ने बागी होकर निर्दलीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। जिसमें कांग्रेस के सदस्य समर्थक और प्रस्तावक बने। जहां सुनीता साहू को 11 तो शुभद्रा साहू को 10 मत मिले। भाजपा सदस्यों ने अपने ही अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग कर दिया। निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता साहू चुनाव जीत गई, वहीं उपाध्यक्ष में भाजपा के दुर्गानंद साहू निर्विरोध चुनाव जीते। 

अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी : जिला अध्यक्ष

इस चुनाव में कांग्रेस ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा, मगर भाजपा के बागी को अपना समर्थन देकर अध्यक्ष बना दिया। जहां मामले में राजनीति तूल पकड़ ली है। पूरे मामले में अब जिला अध्यक्ष ने कहा है कि, अगर बागी प्रत्याशी कांग्रेस के समर्थक प्रस्तावक से चुनाव जीती है तो वो कैसे भाजपा समर्थित कह लायेगी। ये भाजपा के अनुशासन के खिलाफ है, इसमे कार्यवाही होगी।

Similar News