एक्सपोजर टूर : बतौली में किशोर-किशोरियों का पांच दिवसीय टूर, मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी 

Batouli, Community Health Center, Sangwari Program, Five Day Exposure Visit
X
पीयर एजुकेटर और संगवारी सदस्यों का पांच दिवसीय एक्पोजर विजिट का आयोजन
सी-3 संस्था ने 'संगवारी कार्यक्रम' के तहत क्षेत्र के किशोर-किशोरियों को कई विभागों का भ्रमण कराया। उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

आशीष कुमार गुप्ता- सरगुजा-बतौली। बतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सी-3 संस्था द्वारा 'संगवारी कार्यक्रम' के माध्यम से 287 पीयर एजुकेटर और संगवारी सदस्यों का पांच दिवसीय एक्पोजर विजिट का आयोजन किया गया।

इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य किशोर किशोरियों को विभिन्न सरकारी विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, जनपद पंचायत का विजिट कराया गया। जिसमें महिला बाल विकास विभाग ने बाल विवाह रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। बतौली थाना प्रभारी चंद्रप्रताप तिवारी ने पुलिस विभाग की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा नियम इत्यादि पर विस्तृत जानकारी दी गई।

जनपद से मिली महत्वपूर्ण जानकारियां

जनपद पंचायत में इन्हें पंचायत विभाग से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र के बारे में और स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोर स्वास्थ्य एवं परामर्श केन्द्र की सुविधाएं और आयुष्मान भारत योजना इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सभी विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story