जामगांव में गोद भराई : महिला जागृति दिवस के साथ गोद भराई और अन्नप्राशन भी कराया गया

बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत जामगांव में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई।;

Update:2025-03-09 17:17 IST
गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्मPregnant womens Godh Bharati ceremony, Bemetara , Gram Panchayat Jamgaon, Chhattisgarh News In Hindi
  • whatsapp icon

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत जामगांव में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 6 माह की शिशु का अन्नप्राशन और महिला जागृति दिवस  मनाया गया। यहां कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा कराया गया। 

इस मौके पर किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई। महिलाओं को जागरूक करने के लिए शिशु सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं के लिए खेल कार्यक्रम आयोजित किया गया था।  कुर्सी, गुब्बारा फुलाना, और फोटो में बिंदी लगा खेल रखा गया था। 

bemetara

ये लोग रहे मौजूद 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित सरपंच मनहरण साहू, अध्यक्ष के रूप में यादव राम पटेल, सभी पंच,  महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक जयश्री देवांगन, आंगनबाडी कार्यकर्ता द्रोपदी साहू, झरना निषाद, सहायिका कामिन साहू, लीला साहू, मितानीन संगीता चंद्रवंशी, महेश्वरी देव कुँवर साहू, प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक, शिक्षिकाएं और सभी  ग्रामीण उपस्थित थे।

Similar News