सूरज सिन्हा- बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के साजा विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू के ऊपर मारपीट को लेकर विभिन्न धाराओं के साथ SC, ST की धाराओं के साथ केस दर्ज किया गया है। जिसको लेकर जमकर सियासत हो रही है। इसी कड़ी में अब विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू ने खुद पर मामला दर्ज होने के बाद आरोप लगाने वाले युवक मनीष मंडावी खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने मारपीट और 10 हजार रुपये लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है। वहीं उनके पिता विधायक ईश्वर साहू ने इसे विरोधियों की साजिश करार दिया है। 

विधायक साहू बोले- बिना जांच के लगाई गई धारा 

इसको लेकर विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि, मुझे ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन बिना जांच के धारा लगाई है। विपक्ष के आरोप पर उन्होंने कहा कि, विपक्ष का काम ही क्या है, जनता नकार दिया है और खाली- पिली बैठा दिया है। 5 साल उनको मौका दिया गया था, छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने के लिए, जनता की सेवा करने के लिये। लेकिन इन्होने जनता को लूटने का काम किया। फलस्वरूप जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया। 

मेरी लोकप्रियता से कांग्रेस को हो रही है जलन 

उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में सीएम विष्णुदेव साय की साय है और हमनें बनाया है, हम ही सवारेगें। कांग्रेस बदनाम करने के लिए तरह- तरह के हथकंडे अपना रही है कि, मुझे बदनाम कैसे किया जाय। जिसके तहत षड़यंत्र कर आदिवासी समाज के भाइयों को सामने रखकर मुझे और मेरे लड़के को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, वो देख रहे हैं कि, दिनों- दिन मेरी लोकप्रियता बढ़ रही है। मुझे जनता के सेवा के लिए 5 साल का समय मिला है और मैं ऐसे कांग्रेसियों डराने- धमकाने से डरने वाला नहीं हूं। ये कांग्रेस का षड़यंत्र है और सत्य के साथ रहेंगे तो कठिनायियां तो आएंगी ही। हमारी जीत हुई है और आगे भी जीतेंगे। 

विधायक के बेटे ने भी दर्ज करवाई FIR 

इसी कड़ी में अब विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू ने खुद पर मामला दर्ज होने के बाद आरोप लगाने वाले युवक मनीष मंडावी खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने मारपीट और 10 हजार रुपये लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है। वहीं उनके पिता विधायक ईश्वर साहू ने इसे विरोधियों की साजिश करार दिया है। 

बेटे की मौत के बाद बने विधायक 

उल्लेखनीय है कि, बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में युवक भुवनेश्वर साहू को गांव के मुस्लिम मोहल्ले के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद बीजेपी ने मृतक के पिता ईश्वर साहू को टिकट दे दिया और वो जीत गए, अब वे उसी क्षेत्र के विधायक हैं। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। 

इसे भी पढ़ें... मारपीट का मामला : साजा विधायक के बेटे और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज