स्कूल में मनाया विश्व पृथ्वी दिवस : छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

Bemetara,  School Lavatara , World Earth Day, Students, Chhattisgarh News In Hindi
X
छात्राओं ने पेंटिंग बनाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बेमेतरा जिले के शासकीय हाई स्कूल लावातरा में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं को पौधा रोपण करने के लिए प्रेरित किया। 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शासकीय हाई स्कूल लावातरा में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने वैष्णवी साहू, भावना साहू, डाली साहू,खुशबू निर्मलकर, मोनिका निषाद ने चित्रकला के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के संदेश का संदेश दिया। संस्था प्रमुख प्राचार्य रविशंकर देशलहरे ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाने के उद्देश्य और पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

व्याख्याता भुवन लाल साहू ने बताया कि, पृथ्वी की सुंदरता और जलवायु संतुलन के लिए वृक्षों के महत्व को बताते हुए अधिक से अधिक पौधा रोपण करने के लिए प्रेरित किया। उनके द्वारा भू जल स्तर नीचे चले जाने जैसी विकट समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए जन्मदिन, शादी की सालगिरह या अन्य खुशी के अवसर पर पौधारोपण कर यादगार बनाने और उपहार में पौधा देने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें... बच्चों ने बनाया जादुई पिटारा : खेल-खेल में पढ़ाई हुई आसान और मजेदार, सीखने में मदद कर रहा यह अनोखा पिटारा

ग्लोबल वार्मिंग के बारे में दी जानकारी

उन्होंने ने कहा कि, पेड़ केवल विद्यालय में नहीं बल्कि अपने घर या घर के आसपास, सड़क किनारे पौधा रोपण कर उनकी देखरेख करने के लिए प्रेरित किया। व्याख्याता अनुज राम साहू ने ग्लोबल वार्मिंग पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण के विभिन्न लाभों और पौधों के रखरखाव के बारे में जानकारी दी। इस आयोजन में विद्यालय के व्याख्याता शोभास्विनी मेटिया, शहनाज बानो, जमुना साहू का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story