रायपुर- ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगी। न्याय यात्रा ओडिशा से छत्तीसगढ़ में एंट्री लेगी, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 10 बजे छत्तीसगढ़ आज जाएगी, सबसे पहले रायगढ़ के रेंगालपाली पंहुंचेगी। यहां पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज हंस्तरण के बाद राहुल  रेंगालपाली में जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि राहुल सभा के बाद अपने किसी निजी कार्य की वजह से दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे, वहीं 11 फरवरी की सुबह 10 बजे एक बार फिर से यात्रा की शुरुआत होगी।

राहुल की यात्रा पर सीएम ने कहा...

राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम सबने देखा हुआ है। राहुल गांधी को पहले अपने लोगों के साथ न्याय करना चाहिए,  इसके बाद इस तरह की यात्राएं करें...

स्थाई कैंप में रुकेंगे दिग्गज...

दरअसल, राहुल की 'न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए देश और प्रदेश से आए समन्वयक और दिग्गज नेता दर्रामुड़ा में स्थाई कैंप में रुकने वाले हैं। 'न्याय यात्रा' में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता और विधायक मौजूद रहेंगे। 

इस रुट से निकलेगी यात्रा...

राहुल की यात्रा रायगढ और खरसिया मे निर्धारित रुट पर संचालित होगी। यात्रा के लिए जिले के कांग्रेसियों ने चौक-चौराहों पर स्वागत की व्यवस्था की है। शहर में एक या दो जगहों पर संबोधन की तैयारी भी की गई है। 11 फरवरी को ही पदयात्रा खत्म होने के बाद राहुल गांधी की काफिला रामझरना के रास्ते खरसिया पहुंचेगा। इसके बाद सक्ती जिले से होते हुए कोरबा के लिए निकल जाएगी।