रायपुर- भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कला केंद्र पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए लोगों का समर्थन मिल रहा है। राहुल की यात्रा 5 लक्ष्य पर आधारित है। राहुल गांव-गरीब किसान से मिल रहे हैं। लेकिन मोदी तोड़ फोड़ की पॉलिटिक्स कर रहे हैं...आगे क्या कुछ कहा...सुनिए

हमे हमारी जमीन दे दो...हम आसमा लेकर क्या करेंगे

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, जो आदमी 2014 में जुठ बोला है। 2019 में भी झूठ बोला है तो 2024 में भी झूठ बोलेगा ही...मोदी झूठो के सरदार हैं। इसलिए आज छग के लोग फिर तकलीफ में चल रहे हैं। जूठे वादे की बस्तियां लेकर हम क्या करेंगे, हमे हमारी जमीन दे दो हम आसमा लेकर क्या करेंगे...

भाजपा और कांग्रेस में क्या फर्क

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि, सत्ता में भाजपा आने के बाद पहला कदम उन्होंने यह उठाया...15 हजार पेड़ काटने की अनुमति दे दी, वहीं 72 हजार करोड़ का ऋण हमने माफ किया है। ये खून चूसने वाला है, इनको दूर रखो वरना आपका भी खून चूसेंगे। हमने छग में सरकार रहते हुए 2 घंटे में 9 हजार करोड़ माफ किया था। 

प्राइवेट कंपनी को 40 हजार करोड़

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, मोदी जी का एक और जादू फसल बीमा योजना है। प्राइवेट कंपनी को 40 हजार करोड़ रुपये का लाभ पहुंचाया गया है। ये मोदी जी गरीबों और किसानों को नहीं, अमीरों को देखते हैं। आप चाय बेचो चाहे कुछ बेचो, लेकिन देश को मत बेचो...खुद को कहते है बैकवर्ड क्लास, जब बीजीपी की सरकार आ गई तो अपने लिए खुद को बैकवर्ड बता दिया। जब सबकुछ अडानी को दे रहे हैं तब बैकवर्ड की याद नहीं आई आपको...

राहुल और सोनिया जी को गालियां देते हैं

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि, मोदी जी राहुल और सोनिया जी को गालियां देते हैं। 1989 में राजीव गांधी आखरी प्रधानमंत्री थे। फिर भी लोगों को मोदी भड़काते हुए नजर आते हैं। एक-एक करके किसानों पर टैक्स लगाते हैं। हमदर्दी जताते हैं कि, मैं किसानों के लिए बहुत कुछ कर रहा हूं। हर व्यक्ति के ऊपर 1 लाख 60 हजार का कर्जा है। यानी देश के ऊपर 1 लाख 85 हजार करोड़ का कर्जा है।