भोरमदेव महोत्सव : कवर्धा में दो दिवसीय आयोजन, आशना दिल्लीवार देंगी कथक की प्रस्तुति

Kathak dancer Ashna Delhiwar
X
कथक नृत्यांगना आशना दिल्लीवार
कवर्धा में भोरमदेव महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें नृत्यांगना आशना दिल्लीवार भी कथक की प्रस्तुति देंगी। 

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हर साल भोरमदेव महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 29 वां भोरमदेव महोत्सव का आयोजन 26-27 मार्च को आयोजित किया गया है। 26 तारीख को आयोजित विविध सांस्कृतिक और लोक मनोरंजक आयोजनों की श्रृंखला में शहर की कथक नृत्यांगना आशना दिल्लीवार भी कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी।

Bhoramdev Festival
भोरमदेव महोत्सव

आशना शहर की एक उभरती हुई कथक नृत्यांगना हैं। आशना ने 15 वर्ष की उम्र में ही देश-विदेश के 80 से भी ज्यादा प्रतिष्ठित मंचों में अपनी नृत्य की प्रस्तुति दी है। आशना को उनकी उपलब्धियों के लिए कई सामाजिक संगठनों और कला क्षेत्र की संस्थाओं ने विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित किया है।
.

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story