रायपुर। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत देश के 75 स्थानों पर बिहार दिवस पर स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी बीच छत्तीसगढ़ में इसे बिहार तिहार के रूप में मनाया गया। स्नेह मिलन कार्यक्रम दुर्ग बायपास रोड में स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी और बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन, अति विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, आज बिहार प्रदेश का स्थापना दिवस है, जिसे हम स्नेह मिलन के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर सीएम साय ने सभी को बधाई दी। उन्होंने हालिया विधानसभा, लोकसभा, अप चुनाव, नगरी निकाय/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की भूमिका की सराहना की।

सीएम साय ने दी बधाई
सीएम साय ने कहा कि, विधानसभा में जीत के पश्चात मोदी जी की गारंटी को हमने लगातार पूर्ण करने का प्रयास किया है। धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर, प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ लगातार दे रहे हैं। प्रदेश के 5 लाख कृषिहीन किसानों सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगे कहा कि, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बहु प्रतिक्षीत मांग तालाब का छठ पूजा के लिए भव्य स्वरूप प्रदान किया जो एक ऐतिहासिक कार्य है।
बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति मिलती- जुलती - सीएम साय
साय ने कहा कि, बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति मिलती-जुलती है। क्योंकि बिहार से अलग होकर झारखंड बना है। और जिस समय छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ था उसी समय झारखंड का निर्माण हुआ था और इसके निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी जी हैं। श्री साय ने कहा कि उनका ननिहाल झारखंड में है, जो पहले बिहार में ही था, ननिहाल होने के नाते उनका काफी लगाव है अविभाजित बिहार से। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके खुद के विधानसभा क्षेत्र के तालाब में 10 हजार से भी अधिक संख्या में छठी मैया के उपासक छठ पर्व के दिन उपस्थित रहते हैं।

भाजपा राष्ट्रवाद की भावना को प्रथम स्थान देता है- नितिन नबीन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी नितिन नबीन ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार अब जात-पात के नाम पर नहीं बटेगा। बिहार अब बढ़ेगा विकास के नाम पर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करना है। आज देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के हर जिले में बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना को प्रथम स्थान देता है।
बिहार में विकास की बयार - संगठन प्रभारी
छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी नितिन नबीन ने आगे कहां की कुछ लोग एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा पर सवाल उठा रहे हैं। जो लोग भारत माता को नहीं, सिर्फ सोनियाजी को माता मानते हैं, वे लोग ऐसा प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। 2005 में बिहार में जंगलराज था लालू के राज में भय और बेरोजगारी के चलते पलायन को मजबूर थे। लालू यादव का कुशासन कांग्रेस के कारण ही चल रहा था। पहले बिहार का बजट 24500 करोड़ का था, आज बिहार का बजट लगभग 3 लाख करोड़ से भी ऊपर है। बिहार में विकास की बयार है।