Logo
छत्तीसगढ़ में बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा- 30 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

रायपुर। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत देश के 75 स्थानों पर बिहार दिवस पर स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी बीच छत्तीसगढ़ में इसे बिहार तिहार के रूप में मनाया गया। स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना राष्ट्रीय भावना से प्रेरित है। अलग- अलग प्रांतों में अलग अलग प्रांत के वासी निवास करते हैं और उस प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान देते हैं। 

किरण देव ने कहा- बिहार दिवस स्नेह मिलन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत के आयोजित किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, पूरे प्रदेश में बिहार दिवस का आयोजन 30 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। राष्ट्र सुरक्षा क्षेत्र में बिहार के नौजवानों का योगदान सर्वोपरि है, लोकसेवा और पुलिस के क्षेत्र में भी बिहार के लोगों का योगदान देश में अग्रणी है।

bihar diwas
बिहार दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी नितिन नबीन

किरण देव ने बताया अनुकरणीय पहल 

बिहार दिवस केवल एक राज्य और राज्य के नागरिकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम नहीं, यह प्रधानमंत्री की एक अनुकरणीय पहल है। देश के विभिन्न राज्यों में राज्य दिवस को मनाया जाना इसलिए भी अनुकरणीय है, क्योंकि भारत में प्रवासी नागरिक अन्य राज्य के निर्माण में अपना योगदान देते हैं और ऐसे में प्रवासियों को गौरव और सम्मान का अनुभव करवाने के साथ साथ एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास है। 

किरण सिंह देव ने बिहार दिवस की दी बधाई 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, बिहार ने देश का नाम विश्वपटल पर रौशन करने वाले माटीपुत्रों को जन्म दिया है। भगवान गौतम बुद्ध को ब्रम्ह ज्ञान की प्राप्ति बिहार की पवित्र धरती पर हुई, विश्व की सबसे बड़ी लाइब्रेरी नालंदा जिसने विश्व को उच्च स्तरीय ज्ञान दिया बिहार में है। बिहार की धरती पर जन्मे कहने को बहुत कुछ है समय के अभाव को ध्यान में रखते हुए आप सभी महानुभावों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।

राज्य के उत्थान में अपना बहुमूल्य योगदान -देश महामंत्री

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना एक भारत श्रेष्ठ भारत को हम सभी को मिलकर पूर्ण करना है आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लगातार 11 वर्षों से अपने सारे संबोधन में राष्ट्रवाद को प्रथम पंक्ति में रखा है। उन्होंने कहा कि, देश के सभी राज्यों में बिहार स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। आप सभी ने छत्तीसगढ़ राज्य के उत्थान में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।

jindal steel jindal logo
5379487