बीजापुर के 12 बच्चे जाएंगे दिल्ली : DAV के राष्ट्रीय खेलों में होंगे शामिल, एथलेटिक्स तैराकी के साथ ही खो-खो में दिखाएंगे दम

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में डी. ए. व्ही जोनल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें डी. ए. व्ही मांझीगुड़ा बीजापुर के 33 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों ने जीत हासिल की।
एथलेटिक्स में अनुराग कुडियम रैनु कुडियमने क्रमश प्रथम और द्वितीय स्थान स्वर्णपदक प्राप्त किया। रजत पदक तैराकी में आदर्श तलांडी स्वर्ण, रजत पदक खोखो में चेतन, उत्तम, हेमंत, लखन, युवराज, नूतन, प्रकाश, बाबूराम और श्रवण जो कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने क्रमश स्वर्ण पदक और रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इसे भी पढ़ें...CGPSC- 2023 के नतीजे जारी : रविशंकर वर्मा बने पीएससी टॉपर, दूसरे नंबर पर रहीं मृणमयी शुक्ला
12 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय खेल में हुआ चयन
वहीं विद्यालय की 12 विद्यार्थियों का गाजियाबाद( दिल्ली) में होने वाले राष्ट्रीय खेल में चयन हुआ। विद्यालय की प्राचार्य दीपशिखा सक्सेना, खेल शिक्षक गेरेश कुमार सेन, संगीत शिक्षक अनिल तिवारी और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा है। विद्यालय परिवार विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS