नक्सलियों की साजिश नाकाम : सुरक्षाबलों ने 3 IED बम किया डिफ्यूज, देखें EXCLUSIVE VIDEO

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया है। जहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की सीरियल ब्लास्ट की साजिश को नाकाम किया है। जवानों ने नक्सलियों के द्वारा लगाए गए 3 IED बम को बरामद कर उसे डिफ्यूज कर दिया।
बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की सीरियल ब्लास्ट की साजिश को नाकाम किया है। जवानों ने नक्सलियों के द्वारा लगाए गए 3 IED बम को बरामद कर उसे डिफ्यूज कर दिया। pic.twitter.com/FFGS4tCFph
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) December 11, 2024
DRG और BDS की संयुक्त टीम द्वारा माओवादी विरोधी अभियान के दौरान मुनगा जाने के पगडण्डी रास्ते पर 10kg का IED बरामद किया गया। जिसे BDS की टीम द्वारा मौके पर सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया। वहीं कोबरा 210 और केरिपु 170 की संयुक्त टीम द्वारा कोंडापल्ली छूटवाई रोड से 5-5 kg के 2 IED बरामद किए गए हैं। जिसे 170 वाहिनी BDS टीम द्वारा मौके से बरामद कर सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया है।
इसे भी पढ़ें... नक्सली साजिश नाकाम : प्लांट कर रखा था 4 IED बम, जवानों ने किया डिफ्यूज
IED को प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया था
नक्सलियों ने IED को प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया था। जिसे डीआरजी, कोबरा 210, केरिपु 170 और बीडीएस की टीम द्वारा माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करते हुए बड़ी ही सूझबूझ, सावधानी और सतर्कता पूर्वक तीनों IED को बरामद कर नष्ट कर दिया गया है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS