सीबीआई के एक्शन की खिलाफत : 27 मार्च को प्रदेशभर में भाजपा सरकार का पुतला जलाएंगे कांग्रेसी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर बुधवार को CBI ने रेड मारी। इसी बीच केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला दहन करने का ऐलान किया है। 27 मार्च को सभी जिलों में कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन करेंगे। इस संबंध में PCC ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी किया है।

कांग्रेस ने कार्टून के माध्यम से कसा तंज
CBI की दबिश पर कांग्रेस ने कार्टून जारी किया है। जारी पोस्ट में केंद्रीय एजेंसियों को तोते के रूप में दिखाया है, जिसमें दो तोतों को दिखाते हुए इन तोतों का नाम बताएं लिखा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर CBI की कार्रवाई पिछले 10 घंटे से रायपुर निवास में चल रही है। वहीं इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना भी लगातार जारी है। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में धरना दे रहे हैं।

-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS