रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन : प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया स्वागत, भाजपा की अहम बैठक में होंगे शामिल

bjp
X
रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन
भारतीय जनता पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी रायपुर पहुंच गए हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उनका स्वागत किया। 

रायपुर। भारतीय जतना पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंच चुके हैं। भाजपा की बड़ी बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश की जनता को पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा को जीत दिलाने के लिए बधाई दी साथ ही उन्होंने बिहार दिवस पर छिड़ी सियासत पर भी कांग्रेस पर पलटवार किया।

bjp workers
प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के साथ भाजपा के नेता

नितिन नबीन कहा- छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई और अभिनंदन। पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराने का सपना पूरा हुआ। निकाय और पंचायत चुनाव में 80 से 100 फीसदी सीटों पर कमल खिला है। छत्तीसगढ़ की जनता ने बीजेपी पर विश्वास किया। उस विश्वास पर हम खरा उतरेंगे, विकास हमारा एजेंडा है ट्रिपल इंजन की सरकार में तेजी से विकास होगा।

nitin nabin
मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रभारी

मैं तो और गतिविधियां करूंगा- प्रदेश प्रभारी

कांग्रेस के बयान पर प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- मुझे तो कांग्रेस की बेचैनी पर तरस आता है। हम कुछ भी करते हैं तो बेचैन हो जाते हैं। मेरे गतिविधि से इतनी बेचैनी है, मैं तो और गतिविधियां करूंगा। भूपेश बघेल ने बिहार की नेता को यहां लाकर सांसद बना दिया। मगर उनके मन में बिहार के लोगों के प्रति सम्मान नहीं है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story