21 मार्च को होगी भाजपा की बैठक : सीएम साय और  प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन होंगे शामिल, संगठन की आगामी रणनीति पर होगा मंथन

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की 21 मार्च महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस दौरान भाजपा संगठन की आगामी रणनीति पर मंथन होगा।;

Update:2025-03-20 09:40 IST
21 मार्च को होगी भाजपा की बैठकbjp
  • whatsapp icon

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की 21 मार्च को अहम बैठक होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन मौजूद रहेंगे।प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 2 बजे से बैठक होगी।  प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में भाजपा संगठन की आगामी रणनीति पर मंथन किया जायेगा।  

भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि, बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी-सहप्रभारी, जिला अध्यक्ष, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक-सह संयोजक, सभी महापौर, नपा-नपं अध्यक्ष, निगम सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष अपेक्षित हैं।

Similar News