रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में बैठकों को दौर चल रहा है। बुधवार को दोपहर बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक शुरू हो गई है। इस अहम बैठक में प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों के संयोजक शामिल हैं। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए संयोजकों को टास्क दिए जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव यह बैठक ले रहे हैं। 

बता दें, इस बैठक के खत्म होने के बाद कलस्टर प्रभारियों, लोकसभा प्रभारियों, संयोजकों और सह संयोजकों की मीटिंग होगी। भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों की टोलियों की भी बैठक की जाएगी। इसके बाद प्रदेश चुनाव समिति की मीटिंग होगी। जिसमें प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन उपस्थिति रहेंगे। 

बैठकें संगठनात्मक है- किरण सिंहदेव

मैराथन बैठकों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, आज की बैठकें संगठनात्मक है। चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। पीएम की जन कल्याणकारी योजनाएं हर तरफ पहुंच रही है। क्योंकि हर काम की समीक्षा की जाएगी। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक को लेकर कहा कि, प्रत्याशी का फैसला केंद्रीय चुनाव समिति करेगी। 

प्रत्याशियों पर मंथन

भाजपा की बैठकों के अलावा प्रत्याशियों पर मंथन को लेकर भी चर्चा की जा रही है। प्रदेश की 11 सीटों में से 5 सीटों पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया‌ जाएगा। सूत्रों की‌‌ माने तो प्रदेश की 5 लोकसभा में प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चा‌‌ पूरी की गई है। भाजपा‌ इस बार नए चेहरों के साथ युवाओं को भी मौका‌ देने की बात कर रही है।