गोपी कश्यप- नगरी। छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान जोर-शोर से जारी है। प्रदेश में 60 लाख सदस्य बनाने का टारगेट पार्टी ने रखा है। इस टारगेट को पूरा करने की दिशा में भाजपा के कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

धमतरी जिले के नगरी- सिहावा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के गोपी कश्यप और रूपेन्द्र कुमार साहू सक्रिय सदस्यता अभियान चला रहे हैं। गोपी और रूपेन्द्र के नेतृत्व में रविवार को दर्जनभर से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाए गए। जिनको सक्रिय सदस्य बनाया गया उनमें गिरजा शंकर नाग, रवेन्द्र साहु, रैन लाल देव, अशवत कुंजाम, राजा पवार नरेंद्र नाग, रोशन लाल ग्वाल, हरिनारायण ध्रव, खिलेश लहरे, रेणुका ध्रुव, विनय साहू के नाम पर सक्रिय सदस्य बनने का रसीद कटवाया और भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बने।

बीजेपी ने 50 लाख से ज्यादा बनाये सदस्य 

प्रदेश में भाजपा की सदस्यता का आकड़ा 50 लाख के पार पहुंच गया है। आज दिल्ली में हुई बैठक में केंद्रीय नेतृत्व ने इसकी प्रशंसा की है। अब तक 40,49,158 सदस्य ऑनलाइन बनाए गए हैं। वहीं 9,60,500 सदस्य ऑफलाइन बनाए गए है। सदस्यता अभियान के संयोजक अनुराग सिंहदेव ने जानकारी देते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सदस्य संख्या 50 लाख होना ऐतिहासिक उपलब्धि है।

खैरागढ़ में भी चलाया जा रहा सक्रीय सदस्यता अभियान

खैरागढ़- छुईखदान-गंडई में सक्रिय सदस्यता अभियान का विधिवत प्रारंभ किया गया है। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष घम्मन साहू को सक्रिय सदस्य अभियान के संयोजक टीके चंदेल के द्वारा सक्रिय सदस्य बनाया गया। सभी सक्रिय सदस्य अब अपने निवास के मंडलों में सक्रिय सदस्य वाले फॉर्मेट में अपने विधानसभा के प्राथमिक सदस्यों की जानकारियों को भरकर मंडल अध्यक्ष के माध्यम से सक्रिय सदस्यता फार्म-ख भरकर जिला सक्रिय सदस्यता टोली को भेजेंगे। जिला टीम की अनुशंसा पर सक्रिय सदस्यता प्रदान किए जाएंगे। 

35 लोग बने प्राथमिक सदस्य 

उल्लेखनीय है कि, जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में 35 हजार से अधिक प्राथमिक सदस्य बने हैं। सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रारंभ होने से 1000 से अधिक सक्रिय सदस्य बनने का लक्ष्य है। मंडल और जिला सक्रिय सदस्यता टोली के माध्यम से पूर्ण किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन, विकेश गुप्ता एवं ज्ञानदास बंजारे मौजूद थे।