भाजपा का संगठन चुनाव : कुकरेल मंडल की जिम्मेदारी संजय शांडिल्य को सौंपी गई

BJP Organization Election, Sanjay Shandilya, Mandal President Kukrel
X
कुकरेल मंडल अध्यक्ष संजय शांडिल्य
भाजपा का संगठन चुनाव चल रहा है। आज मंडलों के अध्यक्ष पदों के चुनाव संपन्न हुए। कुकरेल मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी तालपारा निवासी संजय शांडिल्य को दी गई है।  

अंगेश हिरवानी- नगरी। प्रदेश व जिला संगठन भारतीय जनता पार्टी के निर्दशानुसार भाजपा मंडल कुकरेल के मंडल अध्यक्ष की घोषणा चुनाव प्रभारी द्वारा किया गया। पूर्व भाजपा जिला महामंत्री कालीदास सिन्हा एवं जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस की अगुवाई में बुधवार को कुकरेल मुख्यालय के साहू समाज के भवन में मंडल की बैठक रखी गई।

इस दौरान चुनाव प्रभारी ने प्रदेश संगठन से आए लिफाफा खोलकर मंडल अध्यक्ष के लिए गट्टासिल्ली तालपारा निवासी संजय शांडिल्य का नाम घोषणा की। इस दौरान जिला अध्यक्ष बैस ने बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय संगठन की सदस्यता अभियान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उचित समय पर नवीन सदस्यता जोडने की अपार सफलता पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वहीं चुनाव प्रभारी कालीदास सिन्हा ने नवीन मंडल अध्यक्ष मनोनयन पर कुकरेल मंडल के सदस्यों को बधाई देते हुए अपनी अनुभवों को बांटते हुए सेवा सहयोग और समर्पण के साथ एक जुटता का परिचय देते हुए कार्य करने की राय दी। इस दौरान नए मंडल अध्यक्ष संजय मरकाम को कुकरेल मंडल के तमाम पदाधिकारियों के साथ सदस्यों ने तिलक बंदनकर पुष्प हार पहनाकर बधाइयां दीं।

ये भाजपाई रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर, वामनदेव साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजाराम मंडावी, जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता महेश गोटा, भारत साहू, सुरेन्द्र राज ध्रुव, अखिलेश प्रजापति, अजय ध्रुव, शुभम यदु, शैलेन्द्र साहू, टिकेश्वर साहू, घनश्याम साहू, रीतू साहू, चंन्द्रकला साहू, पुष्पा साहू, इंद्राणी साहू, रुपोतीन मंडावी, वासु साहु, श्यामाचरण मंडावी, ननकुदास मानिकपुरी, इंदल प्रजापति, राजेश्वर नेताम, आशाराम नेताम, वनलाल साहू, भोजलाल साहू, सियाराम साहू, भगवान साहू, नरेश मरकाम, टेमन गुरुपंच, सदाराम यादव, वरुण नेताम सहीत भाजपा मंडल कुकरेल के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story