रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर सोशल मीडिया पर जारी है। शनिवार को भाजपा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कांग्रेस पर तंज कसा है। बीजेपी ने सोशल मिडिया पर एक कार्टून पोस्ट करते हुए कहा कि, राजनांदगांव की जनता सावधान, जिन्होंने भगवान श्री राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया। अब वे वोट मांगने आ रहे हैं और इनको सबक जरूर सिखाना है। 

उल्लेखनीय है कि, लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा मीडिया सेल ने कार्टून के सहारे निशाना साधने का अभियान छेड़ रखा है। इसकी शुरुआत बीजेपी ने राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पोस्टर शेयर कर की थी। जिसमें उन्हें जिहादी गिरोह का अगुवा बताते हुए राजनांदगांव को जिहादगांव बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद से लगातार हर एक कांग्रेस प्रत्याशी का कार्टून बनाकर उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। 

पोस्टर

रायपुर में भी शेयर किया विनाश का पोस्टर 

भाजपा के मीडिया सेल ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों के खिलाफ छेड़े अपने पोस्टर वार को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को 'विकास के साथ विनाश' के नाम से पोष्टर जारी किया है। पोस्टर में भाजपा ने कैप्शन लिखा है.. रायपुर वासी सावधान! इस 'विकास' के साथ "विनाश" आता है। कार्टून में जिस चेहरे को प्रमुख रूप से दर्शाया गया है उसका चेहरा रायपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी विकास उपाध्याय से मिलता-जुलता प्रतीत होता है। 

पोस्टर

राजनांदगाव को 'जिहादगांव' बनाने का शेयर किया पोस्टर 

उल्लेखनीय है कि, दो तीन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव दौरे के बाद भाजपा ने एक्स पर एक पोस्ट किया था। जिस पर लिखा था कि, राजनांदगांव या जिहादगांव चुनाव आपका। पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों में सियासत शुरू होने के साथ बवाल भी मचा। भाजपा मीडिया सेल ने आग्रह किया है कि, सही विकल्प चुनें। कांग्रेस ने इसे स्तरहीन करार देते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 

पोस्टर

सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

हाल ही में पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी पर एक सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप लगा था। वहीं एक अन्य जमीन पर सरकारी खर्च से आलीशान लग्जरियस मकान बनवाने का भी मामला सामने आया था। इसी को लेकर भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगलवार को एक पोस्टर जारी किया। पोस्ट कर भाजपा मीडिया सेल ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि, जांजगीर-चांपा की जनता सावधान रहे। पूर्व कब्जाबाज मंत्री की नजर अब आपकी ज़मीन पर है। 

पोस्टर 

लापता और निष्क्रिय सांसद का शेयर किया पोस्टर 

भाजपा मीडिया सेल ने बीजेपी छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया साइट एकाउंट एक्स पर एक कार्टून पोस्ट करते हुए कोरबा से वर्तमान सांसद और फिर से प्रत्याशी बनाई गईं ज्योत्सना महंत पर कटाक्ष किया है। बीजेपी ने उन्हें निष्क्रिय के साथ लापता सांसद भी बताया है। साथ ही कोरबा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की गई है कि, उन्हें निष्क्रिय नहीं बल्कि सक्रिय सांसद चुनना चाहिए। 

पोस्टर