Logo
छत्तीसगढ़ राज्य निगम और पर्यटन बोर्ड के अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह में धमतरी जिले से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पार्टी में शक्ति और एकजुटता दिखाई दी। 

गोपी कश्यप- नगरी। छत्तीसगढ़ राज्य निगम और पर्यटन बोर्ड के अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।  इस दौरान धमतरी जिले से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर एकजुटता दिखाई। राज्य निगम और पर्यटन बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और पर्यटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष नीलू शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। 

धमतरी जिले से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान सभी ने संगठन की शक्ति और एकजुटता का प्रदर्शन किया। समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं की यह उपस्थिति न केवल नवनियुक्त अध्यक्षों के प्रति सम्मान और समर्थन का प्रतीक रही, बल्कि इसने यह भी दर्शाया कि धमतरी जिले की भाजपा इकाई प्रदेश नेतृत्व के हर कदम में सहभागी और सक्रिय है।

Chairmen - Taking charge
नवनियुक्त अध्यक्ष के साथ भाजपा कार्यकर्ता

ये रहे मौजूद 

धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह बैंस, प्रदेश संयोजक (भाजपा जोगी झोपड़ी प्रकोष्ठ) महेंद्र पंडित, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष पिंटू डागा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आकाश सिंह सोनी, कमल डागा, नागेंद्र शुक्ला, राजेन्द्र गोलछा, अजय नाहटा, रविशंकर दुबे, मोहन नाहटा, गोपी किशन कश्यप, हर्ष अग्रवाल, पारस यादव, यस गांधी, पार्षद संतोष सोनकर, पार्षद संजय देवांगन, भोमराज जैन, प्रदीप सेठिया, अशोक भंसाली, मितेश, सुशील सोनी, नितेश जैन, मनप्रीत सिंह हसरा, विक्की यादव, देवेंद्र सोनी, अनिकेत वाधवानी, बाबू ग्वालिनी, अभिषेक शर्मा, कैलाश सोनी, राहुल साहू, गोपी साहू, भागवत साहू, युवराज मरकाम, सुनील ध्रुव मौजूद रहे।

CH Govt
5379487