Logo
भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया गया है। जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह के नाम का ऐलान केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी विनोद तावड़े ने किया। राष्ट्रीय परिषद के लिए भी 17 सदस्य चुन लिए गए हैं। 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के नाम की विधिवत घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी विनोद तावड़े ने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विनोद तावड़े ने घोषणा की। घोषणा के बाद मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के लिए भी 17 सदस्य चुन लिए गए हैं। 

BJP अध्यक्ष बनने के बाद किरण सिंहदेव ने मौजूद पार्टीजनों को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। बस्तर के छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। उन्होंने कहा कि, सदस्यता अभियान आसान काम नहीं था। 60 लाख का लक्ष्य केंद्रीय नेताओं से मिला, उसे पूरा किया गया। भाजपा की यही विशेषता है, कार्यकर्ता और कार्यक्रम आधारित पार्टी है। 

Bharatiya Janata Party workers

निकाय और पंचायत चुनाव का शंखनाद करते हुए किरण सिंह देव ने कहा कि, कार्यकर्ताओं से कहा- पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराना है। अब कार्यकर्ताओं का चुनाव है, उसे भी हम जीतेंगे। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव जिताया, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी हमें जीतना है। 

ये चुने गए राष्ट्रीय परिषद के सदस्य

1. विष्णुदेव साय 
2. विजय शर्मा 
3. अरुण साव 
4. तोखन साहू 
5. केदार कश्यप 
6. सरोज पांडेय 
7. बृजमोहन अग्रवाल 
8. विक्रम उसेंडी 
9. लता उसेंडी 
10. संतोष पांडेय 
11. विजय बघेल 
12. पुन्नुलाल मोहिले 
13. दयालदास बघेल 
14. खूबचंद पारख 
15. ननकीराम कंवर
16. राजा देवेंद्र प्रताप सिंह
17. रूपकुमारी चौधरी

jindal steel jindal logo
5379487